Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में करवट लेगा मौसम इस दिन, बारिश- बर्फबारी और बिजली का यलो अलर्ट
देहरादून। Uttarakhand Latest Weather Update News: उत्तराखंड का लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान: उत्तराखंड में मौसम शुष्क और सामान्य बना हुआ है। प्रदेश में सुबह शाम कड़ाके की ठंड जबकि दिन में धूप खिलने से राहत है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। आईएमडी ने बताया कि बुधवार को प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसका असर 21 और 22 जनवरी को पर्वतीय इलाकों में जबकि 23 से लेकर 25 जनवरी तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पड़ने की संभावना है।
उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बताया कि आज मंगलवार 20 जनवरी को उत्तराखंड राज्य में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। इस दौरान पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में धूप खिली रह सकती है। हालांकि सुबह और शाम के समय ठंड बनी रहेगी।
21 और 22 जनवरी को पर्वतीय जनपदों में बारिश और बर्फबारी की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बताया कि 21 जनवरी को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा/बर्फबारी (3400 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
इसी तरह, 22 जनवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ स्थानों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा/बर्फबारी (3200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
23-24 जनवरी को पहाड़ों में बिजली चमकने का यलो अलर्ट , मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी के आसार
वहीं, 23 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ जनपदों के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी (3000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है। राज्य के शेष पर्वतीय जनपदों के कुछ स्थानों तथा मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा/बर्फबारी (3000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है।
इसके अलावा, 24 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ जनपदों के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा बर्फबारी (3000 मीटर और उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रो में) होने की संभावना है। राज्य के शेष पर्वतीय जनपदों के कुछ स्थानों तथा मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा बर्फबारी (3000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रो में) होने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 25 जनवरी को भी प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज देहरादून का अधिकतम तापमान 24 डिग्री जबकि न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा, मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि नई टिहरी का अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। Uttarakhand Weather Update News Nowcast For Uttarakhand State
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


