Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम लेगा करवट, इन जिलों में कुहासा, बारिश और बर्फबारी के आसार
देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों शुष्क मौसम का असर साफ दिखाई दे रहा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान सामान्य से 3 से 9 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार प्रदेश के कुछ पर्वतीय जिलों में आंशिक बादल छाने के साथ हल्की वर्षा और ऊंची चोटियों पर हिमपात की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार 10 और 11 मार्च को देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वर्षा, हिमपात और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।
उच्च हिमालयी क्षेत्रों जैसे केदारनाथ, बद्रीनाथ और गंगोत्री में मौसम खराब रह सकता है।
वहीं मैदानी जिलों जैसे हरिद्वार, उधम सिंह नगर के अलावा नैनीताल, अल्मोड़ा और चंपावत में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। इन क्षेत्रों में हल्का कुहासा छाने के साथ दिन में धूप-छांव का दौर बना रहेगा, जबकि शाम के समय पहाड़ों से चलने वाली ठंडी हवाओं के कारण तापमान में हल्की गिरावट महसूस हो सकती है।
वर्षा नहीं होने से बढ़ा तापमान
प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से वर्षा नहीं होने के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में दिनभर धूप और बादलों के बीच आंख-मिचौली का दौर जारी है, लेकिन अभी तक अच्छी वर्षा नहीं हुई है। मैदानी इलाकों में तेज धूप के कारण गर्मी का असर भी बढ़ने लगा है।
सोमवार को देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से तेज धूप खिली रही, हालांकि दोपहर बाद आंशिक बादल भी छा गए। बादल छाने से मौसम में बदलाव के संकेत मिले, लेकिन देर रात तक वर्षा नहीं हुई।
कई शहरों में बढ़ा तापमान
वर्षा नहीं होने के कारण पहाड़ी और मैदानी दोनों क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।
देहरादून – अधिकतम 31.0 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 16.9 डिग्री सेल्सियस
ऊधम सिंह नगर – अधिकतम 31.0 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 17.8 डिग्री सेल्सियस
मुक्तेश्वर – अधिकतम 25.6 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 10.5 डिग्री सेल्सियस
नई टिहरी – अधिकतम 22.6 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 10.4 डिग्री सेल्सियस
इन जिलों में हल्की वर्षा के आसार
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात होने की संभावना भी जताई गई है। वहीं कुछ जिलों में सुबह और शाम के समय हल्का कुहासा छाए रहने के आसार हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


