Uttarakhand Weather: झमाझम बारिश- बर्फबारी से बदलेगा मौसम, देखिए IMD साप्ताहिक पूर्वानुमान
Dehradun, Uttarakhand Weather Update- उत्तराखंड में इन दिनों सुबह- शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है जबकि दिन में धूप खिलने से राहत बरकरार है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी साप्ताहिक पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश- बर्फबारी, पाला और कोहरा के चलते भीषण सर्दी पड़ने के आसार हैं ,जिसको लेकर अलर्ट जारी किए गए हैं।
उत्तराखंड साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (22 से 28 दिसंबर 2024)
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में आज 22 दिसंबर रविवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जबकि देहरादून, पिथौरागढ़ ,चंपावत, नैनीताल ,रुद्रप्रयाग ,चमोली ,उत्तरकाशी ,बागेश्वर ,अल्मोड़ा और पौड़ी गढ़वाल जनपदों में पाला पड़ने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
23 और 24 दिसंबर को पांच जिलों में बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 23 और 24 दिसंबर को पिथौरागढ़ ,बागेश्वर, उत्तरकाशी , चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है वहीं 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र के
अनुसार 25 दिसंबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा जबकि 26 दिसंबर को प्रदेश के चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
27 को प्रदेश भर में बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 27 दिसंबर से उत्तराखंड राज्य में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा। 27-28 को पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश की संभावना है वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के भी आसार जताए गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के अनुसार दिसंबर आखिर तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बदले रहने की संभावना है।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 14.0 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि नई टिहरी का अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। Uttarakhand Weather Update Nowcast Uttarakhand Forced

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


