Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलेगा, यलो अलर्ट जारी
देहरादून। Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन वाले बादल और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना बनी हुई है। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।
पर्वतीय इलाकों में सतर्कता जरूरी
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे पर्वतीय जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और ऊंचाई वाले इलाकों व पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतें।
राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम बदलने के आसार
प्रदेश के अन्य जिलों में दोपहर के बाद कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने पर्वतीय इलाकों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। चेतावनी के अनुसार कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।
देहरादून में मौसम का हाल
देहरादून में आज मौसम सामान्य से बदलता हुआ रहेगा। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक वाले बादल विकसित हो सकते हैं, जिससे कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान लगभग 31°C और न्यूनतम तापमान 17°C के आसपास रहने का अनुमान है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


