Uttarakhand Weather: मौसम विभाग का भारी वर्षा का अलर्ट , आज इस जिले में स्कूल बंद
Dehradun, Uttarakhand Weather Update Today: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मानसून की बारिश जारी है वहीं मैदानी क्षेत्रों में धूप खिलने से उमस बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे के भीतर पिथौरागढ़ ,बागेश्वर ,नैनीताल के अलावा गढ़वाल मंडल के तमाम इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश रिकार्ड की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज राज्य के अलग-अलग स्थानों में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा वहीं कहीं कहीं वर्षा के तीव्र दौर की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज शनिवार 20 जुलाई को उत्तराखंड राज्य के चंपावत,पौड़ी और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ भारी बारिश की संभावना है इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा देहरादून ,पिथौरागढ़ , उत्तरकाशी , चमोली, हरिद्वार ,उधम सिंह नगर , अल्मोड़ा , रुद्रप्रयाग और टिहरी जिले में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों में वर्षा के तीव्र दौर को लेकर ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।
कुमाऊं में भारी बारिश की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं मंडल के कुछ इलाकों में अगले 48 घंटे भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर चंपावत , नैनीताल सहित अलग-अलग स्थानों में ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।
चंपावत जिले में आज छुट्टी घोषित
मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए चंपावत जिले में आज शनिवार को कक्षा 1 से लेकर 12 तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। Uttarakhand Weather Update Nowcast Uttarakhand Forced Today

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


