Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में दक्षिणी- पश्चिमी मानसून की एंट्री जल्द ,आज का मौसम पूर्वानुमान भी देखें

देहरादून। Uttarakhand Weather Update Today Monsoon News: उत्तराखंड में इस बार मानसून के अपने तय समय से पहले दस्तक देने के आसार बन रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 13 मई 2025 को अपने पहले पड़ाव अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक दे दी है। यह बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के दक्षिणी हिस्सों में सक्रिय हो चुका है। निकोबार द्वीप समूह में पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश दर्ज की गई है।
IMD का अनुमान है कि मानसून 27 मई 2025 को केरल तट पर पहुंचेगा, जो सामान्य तिथि 1 जून से पांच दिन पहले है। यह 2009 के बाद पहला मौका होगा जब मानसून इतनी जल्दी केरल में दस्तक देगा। केरल में मानसून की शुरुआत देश में मानसून के आगमन का आधिकारिक संकेत मानी जाती है।
उत्तराखंड में कब होगी मानसून की एंट्री
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में भी मानसून की दस्तक जल्द होने वाली है ,प्रदेश में 15 से 20 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकता है। इस बार मानसून सीजन में सामान्य से अधिक वर्षा होने के आसार बन रहे हैं। इसके साथ ही प्री मानसून की वर्षा और ओलावृष्टि भी सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि आज 19 मई सोमवार को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में अनेक स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है ,वहीं प्रदेश के टिहरी, देहरादून, पौडी, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल जनपदों के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही उधम सिंह नगर, हरिद्वार जनपदों के कुछ स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा होने की सम्भावना है।
डॉ सिंह ने बताया कि उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल औऱ पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि होने की संभावना है ,पर्वतीय जिलों में वर्षा के तीव्र दौर देखने के लिए मिलेगा ,इसके अलावा उत्तरकाशी, चमोली रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 40 से 50 कि. मी./घंटा की रफ्तार से झोकेदार हवाएँ चलने की संभावना है, हरिद्वार औऱ उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40-50 कि. मी./घंटा झोकेदार हवाएँ चलने की संभावना है।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज देहरादून का अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहने की संभावना है।
वहीं रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.6 सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा. मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा ,नई टिहरी का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Uttarakhand Weather Update Today Nowcast Uttarakhand Forced Today Uttarakhand Monsoon Update
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें