Uttarakhand Weather: उत्तराखंड मौसम वीकेंड पर आज और कल, बरसात के साथ हिमपात इन जिलों में
Dehradun, Uttarakhand Weather Update Today and Tomorrow (8-9 फरवरी 2025): उत्तराखंड में इन दिनों सर्द हवाएं चलने से सुबह- शाम ठिठुरन भरी सर्दी जबकि दिन में धूप खिलने से राहत है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में वीकेंड पर आज और कल मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा , पांच जिलों में बरसात के साथ हिमपात की संभावना है। वहीं मैदानी इलाकों में सुबह शाम छिछला कोहरा छाए रहने के साथ ही दिन में अधिकांश इलाकों में धूप खिलने की संभावना जताई गई है।
उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान आज और कल
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि आज 8 फरवरी शनिवार को उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ ,उत्तरकाशी, चमोली , रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले में अलग-अलग स्थान पर हल्की बरसात और 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात के आसार हैं। उन्होंने बताया मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के साथ ही सुबह शाम छिछला कोहरा छाया रहेगा जबकि दिन में धूप खिलने के आसार हैं। डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि कल 9 फरवरी रविवार को भी इन पांच पर्वतीय जनपदों में मौसम बदला हुआ रहेगा। जबकि देहरादून सहित अन्य सभी जनपदों में मौसम शुष्क के रहने की संभावना है।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शनिवार और रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.8 सेल्सियस दर्ज किया गया. पंतनगर का अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा, मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं नई टिहरी का अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Uttarakhand Weather Update Today and Tomorrow Nowcast Uttarakhand Forced Today and Tomorrow
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें