Uttarakhand Weather: उत्तराखंड मौसम आज , भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों में, मानसून लेटेस्ट अपडेट भी देखें

देहरादून। Uttarakhand Weather Update Today (20-06-2025): उत्तराखंड में मानसून के आने से ठीक पहले मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है ,पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे के भीतर गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के तमाम इलाकों में अच्छी बारिश रिकॉर्ड हुई। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज शुक्रवार को प्रदेश के 8 जनपदों में गरज चमक के साथ भारी बारिश जबकि अन्य जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जिसको लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने यलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है। वहीं प्रदेश में जल्द मानसून के प्रवेश की संभावना भी जताई गई है।
आज 20 जून का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज 20 जून शुक्रवार को उत्तराखंड राज्य के देहरादून ,पौड़ी ,नैनीताल ,उधम सिंह नगर ,चंपावत ,अल्मोड़ा ,बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने को लेकर यलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। जबकि उत्तरकाशी ,चमोली, रुद्रप्रयाग ,टिहरी और हरिद्वार जिले में कहीं-कहीं बिजली चमकने और हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
जल्द दस्तक देगा मानसून
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड राज्य में 23 जून को मानसून के दस्तक देने की संभावना है, उन्होंने बताया मानसून के आने से पहले प्रदेश के सभी जिलों में प्री- मानसून की अच्छी बारिश होने की संभावना है।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34 डिग्री जबकि न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है वही ,गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.5 सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा ,मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा, नई टिहरी का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Uttarakhand Weather Update Today Nowcast For Uttarakhand State Today
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें