Uttarakhand Weather: उत्तराखंड का मौसम, आज इन जिलों में हवाओं संग बारिश -बर्फबारी IMD अलर्ट
देहरादून। Uttarakhand Weather Update Today, उत्तराखंड में आज का लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान (03.02.2026): उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज मिला-जुला रहने की संभावना है। प्रदेश में कहीं कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश- बर्फबारी और कुछ स्थानों पर शुष्क मौसम के बीच कोहरा छाए रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में बारिश और बर्फबारी जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कुछ स्थानों में घने कोहरे और बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज मंगलवार 3 फरवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है।
राज्य के शेष पर्वतीय क्षेत्रों में भी बहुत हल्की से हल्की वर्षा या बर्फबारी की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों के मौसम की बात करें तो हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जनपदों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि, कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना बनी हुई है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, पौड़ी और नैनीताल जनपदों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में कहीं‑कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाओं (30-40 किलोमीटर प्रति घंटा) चल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज देहरादून का अधिकतम तापमान 23 डिग्री जबकि न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
मौसम पूर्वानुमान दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन ने पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में जाने वाले पर्यटकों को मौसम की ताज़ा जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करने की अपील की गई है।
अगले दो दिनों का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 4 फरवरी बुधवार को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ के कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश/बर्फबारी और 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 5 फरवरी वृहस्पतिवार को राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
Nowcast For Uttarakhand State Today Uttarakhand Weather Update Today
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


