Uttarakhand Weather: उत्तराखंड मौसम में आज , आंधी- तूफान और तेज बारिश का अलर्ट इन जिलों में

देहरादून। Uttarakhand Weather Update Today(29-05-2005): मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज बृहस्पतिवार 29 मई को उत्तराखंड राज्य के अधिकांश पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने , वर्षा के तीव्र दौर और झोंकेदार हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। जबकि मैदानी जिलों में दोपहर बाद आंधी और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
वहीं बुधवार को दिनभर गर्मी के बाद शाम के समय झमाझम बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक लुढक गया। बुधवार को दोपहर तक उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल करके रखा। दोपहर बाद बादल छा गए और शाम होते होते जमकर बारिश हुई। देहरादून और हरिद्वार समेत प्रदेश के कई मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज वृहस्पतिवार 29 मई वृहस्पतिवार को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, नैनीताल, देहरादून, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों के अधिकांश स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं टिहरी, पौड़ी, चमोली, अल्मोड़ा और चंपावत सहित कई स्थानों पर व हरिद्वार, उधम सिंह नगर जनपद के कुछ स्थानों पर आंधी और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पर्वतीय जनपदों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर वर्षा के तीव्र दौर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक वृहस्पतिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है वहीं ,बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 34.6 और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.9 और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.2 और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Uttarakhand Weather Update Today Nowcast Uttarakhand Forced Today
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें