Uttarakhand Weather: उत्तराखंड मौसम में आज 03 जुलाई, भारी बरसात की चेतावनी इन जिलों में , रखें सावधानी
देहरादून। Uttarakhand Weather Update Today (03.07.2025): उत्तराखंड में इन दिनों मानसून के तेवर तल्ख बने हुए हैं , प्रदेश भर में बरसात का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे के भीतर देहरादून जिले में भारी बारिश जबकि अन्य जिलों में हल्की से माध्यम वर्षा रिकॉर्ड हुई। सबसे अधिक कोटी में 162.5 मिमी ,सौंग में 93.5 मिमी, सोनप्रयाग में 90 मिमी ,शामा में 80 मिमी ,देवाल में 80 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज बृहस्पतिवार 3 जुलाई को उत्तराखंड राज्य के 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना है जबकि अन्य सात जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के इन जिलों में बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र दौर को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज बृहस्पतिवार 03 जुलाई को उत्तराखंड राज्य के देहरादून, बागेश्वर ,चंपावत , पिथौरागढ़ , रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है , इन जिलों में वर्षा के तीव्र दौर को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। वहीं उधम सिंह नगर ,नैनीताल, हरिद्वार, उत्तरकाशी, टिहरी ,पौड़ी और अल्मोड़ा जिले में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है ,इन जिलों को भी येलो अलर्ट पर रखा गया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल प्रदेश में बारिश से राहत के आसार नहीं है। उन्होंने बताया अगले कुछ दिन प्रदेश भर में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है।
केदारनाथ धाम से लौट रहे श्रद्धालु सोनप्रयाग स्लाइड जोन में फंसे…SDRF ने रास्ता बनाकर 40 श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला
उत्तराखंड में लगातार बारिश की वजह से कई जगह पर मलवा आ रहा है तो कई जगह पर रास्ते टूट गए हैं रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ धाम की तरफ जाने वाले सोनप्रयाग के पास अचानक देर रात मलवा आ गया जिसकी वजह से केदारनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे 40 से ज्यादा यात्री फंस गए। देर रात 10 बजे से ये सभी यात्री स्लाइड जोन में फंस गए थे। मौके पर तैनात एसडीआरएफ के जवानों ने सुरक्षित रास्ता देकर 40 श्रद्धालुओं को सुरक्षित पर पहुंचाया।। अभी भी रास्ता पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है जिसकी वजह से एसडीआरएफ लगातार धाम से आ रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षित एरिया में पहुंचा रही है। Uttarakhand Weather Update Today Nowcast For Uttarakhand State Today

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


