Uttarakhand Weather: उत्तराखंड मौसम में आज 11 जुलाई , भारी बारिश का अलर्ट इन जिलों में, मानसून एक्टिव
देहरादून। Uttarakhand Weather Update Today: उत्तराखंड राज्य में बारिश का सिलसिला जारी है , पहाड़ से लेकर मैदान तक मानसून के बादल लगातार बरस रहे हैं। पिछले 12 घंटे के भीतर राजधानी देहरादून के अलावा प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में झमाझम बारिश हुई। सबसे अधिक वर्षा धारचूला में 43 मिमी ,भीमताल में 26 मिमी , हाथीबड़कला में 24 मिमी , सहस्त्रधारा में 22 मिमी , जानकीचट्टी में 21.5 , मुक्तेश्वर में 20 मिमी ,मालदेवता में 18 मिमी , देवीधुरा में 12 मिमी , शीतलाखेत में 10 मिमी , नैनीताल में 06 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज प्रदेश के तीन जिलों में भारी वर्षा की संभावना है, वहीं पर्वतीय जिलों में बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र दौर को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज शुक्रवार 11 जुलाई को उत्तराखंड राज्य के देहरादून ,पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी से भारी वर्षा , गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है। इसके अलावा चंपावत ,नैनीताल , उत्तरकाशी ,चमोली ,रुद्रप्रयाग , अल्मोड़ा , टिहरी और पौड़ी सहित राज्य के पर्वतीय जिलों में गरज- चमक के साथ वर्षा के तीव्र दौर की संभावना जताई है, वहीं मैदानी इलाकों में बिजली चमकने और हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है ,इन सभी जिलों को यलो अलर्ट पर रखा गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि 11 और 12 जुलाई को प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। नैनीताल , देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ स्थानों पर तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 13 जुलाई से एक बार फिर प्रदेश भर में मानसून में तेजी आने की संभावना है।
भारी-बारिश से जनजीवन प्रभावित
राजधानी देहरादून सहित आसपास के क्षेत्र में लगातार मानसूनी भारी बारिश के चलते कई स्थानों पर जलभराव की समस्या सामने आई है। नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं, जिससे किनारे बसे गांवों के लिए खतरे की स्थिति बन गई है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से नदियों और नालों के पास न जाने की अपील की है।
स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और मौसम विभाग की ताज़ा जानकारी के अनुसार आने वाले कुछ दिन और चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। Uttarakhand Weather Update, Nowcast For Uttarakhand State Today

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Bank Jobs: ग्रेजुएट युवाओं के लिए बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका, 635 पदों पर भर्ती शुरू