Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand Weather Update: 7 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट, पहाड़ से मैदान तक जानिए मौसम का मिजाज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: 7 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट, पहाड़ से मैदान तक जानिए मौसम का मिजाज

उत्तराखंड के 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। तेज हवाओं और बारिश के साथ पहाड़ से मैदान तक मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।
Mohan Chandra Joshi June 3, 2026
ख़बर शेयर करें -


पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश, मैदानी इलाकों में धूप-छांव के बीच मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी

देहरादून, 03 जून 2026। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मंगलवार को दोपहर के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश देखने को मिली, जबकि देहरादून समेत गढ़वाल मंडल के अनेक स्थानों पर झमाझम बारिश दर्ज की गई। वहीं कुमाऊं मंडल में धूप-छांव के बीच मौसम अपेक्षाकृत शुष्क बना रहा।
कई इलाकों में झमाझम बारिश, तापमान में गिरावट
प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश और बौछारों से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। बारिश के चलते अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। दिनभर तेज धूप के बाद शाम को अचानक बदले मौसम ने वातावरण को सुहावना बना दिया। देहरादून में करीब एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश से मौसम पूरी तरह बदल गया।
सबसे अधिक वर्षा हाथी बड़कलां में 53.5 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा देहरादून में 34.5 मिमी, जॉलीग्रांट में 24 मिमी, श्रीनगर में 15.5 मिमी और पौड़ी में 11.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
येलो अलर्ट जारी, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार प्रदेश में मौसम का यह बदलाव आगामी दिनों में भी जारी रह सकता है। विभाग ने देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
दिनभर धूप-छांव का दौर, शाम को राहत
मंगलवार को प्रदेशभर में दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही। मैदानी क्षेत्रों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने के कारण भीषण गर्मी महसूस की गई, लेकिन शाम होते-होते बारिश ने राहत पहुंचाई। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं धूप तो कहीं बादलों का डेरा रहा, जबकि कई जगह हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
आज और आने वाले दिनों का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम बदला हुआ रह सकता है। पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में आंशिक रूप से मौसम शुष्क रह सकता है।
आगामी दिनों का पूर्वानुमान
4 जून: पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना, जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा।
5 जून: पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार, मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गर्जन संभव।
6 जून: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना, अन्य जिलों में हल्की वर्षा के आसार।
7 जून: पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है।
मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है, क्योंकि बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा बना रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani Road Accident: तेज रफ्तार केंटर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत; चालक फरार
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #DehradunNews #HillWeather #IMD #MonsoonUpdate #RainAlert #StormAlert #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews #UttarakhandWeather #WeatherUpdate #YellowAlert

Related Stories

बागेश्वर में प्रधानाचार्य की हत्या से जुड़ी प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand Crime: स्कूल जाते प्रधानाचार्य की चाकू गोदकर निर्मम हत्या, क्षेत्र में सनसनी
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • बागेश्वर

Uttarakhand Crime: स्कूल जाते प्रधानाचार्य की चाकू गोदकर निर्मम हत्या, क्षेत्र में सनसनी

Mohan Chandra Joshi July 18, 2026
पंतनगर में करंट लगने से 14 वर्षीय छात्र की मौत के मामले की प्रतीकात्मक तस्वीर। Udham Singh Nagar News: घर में खेल रहा था मासूम, अचानक करंट बना काल; 14 वर्षीय छात्र की मौत से पसरा मातम
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

Udham Singh Nagar News: घर में खेल रहा था मासूम, अचानक करंट बना काल; 14 वर्षीय छात्र की मौत से पसरा मातम

Mohan Chandra Joshi July 18, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी, Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट; इन जिलों में स्कूल बंद, प्रशासन सतर्क
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट; इन जिलों में स्कूल बंद, प्रशासन सतर्क

Mohan Chandra Joshi July 18, 2026
रानीखेत में प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग और रुद्रपुर में बनने वाले अत्याधुनिक विकास प्राधिकरण कार्यालय परियोजना की जानकारी देते अधिकारी। Uttarakhand News: रानीखेत में मल्टीलेवल पार्किंग को रफ्तार, रुद्रपुर में बनेगा अत्याधुनिक विकास प्राधिकरण कार्यालय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: रानीखेत में मल्टीलेवल पार्किंग को रफ्तार, रुद्रपुर में बनेगा अत्याधुनिक विकास प्राधिकरण कार्यालय

Mohan Chandra Joshi July 17, 2026
हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर तेज रफ्तार केंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, प्रतीकात्मक फोटो Haldwani Road Accident: तेज रफ्तार केंटर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत; चालक फरार
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Haldwani Road Accident: तेज रफ्तार केंटर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत; चालक फरार

Mohan Chandra Joshi July 17, 2026
देहरादून में 18 जुलाई को स्कूलों में अवकाश घोषित करने संबंधी जिलाधिकारी का आदेश। Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश की ऑरेंज चेतावनी के बीच इस जिले में कल स्कूलों में छुट्टी, आदेश जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम
  • शिक्षा

Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश की ऑरेंज चेतावनी के बीच इस जिले में कल स्कूलों में छुट्टी, आदेश जारी

Mohan Chandra Joshi July 17, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • बागेश्वर में प्रधानाचार्य की हत्या से जुड़ी प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand Crime: स्कूल जाते प्रधानाचार्य की चाकू गोदकर निर्मम हत्या, क्षेत्र में सनसनी
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • बागेश्वर

    Uttarakhand Crime: स्कूल जाते प्रधानाचार्य की चाकू गोदकर निर्मम हत्या, क्षेत्र में सनसनी

  • पंतनगर में करंट लगने से 14 वर्षीय छात्र की मौत के मामले की प्रतीकात्मक तस्वीर। Udham Singh Nagar News: घर में खेल रहा था मासूम, अचानक करंट बना काल; 14 वर्षीय छात्र की मौत से पसरा मातम
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • दुर्घटना

    Udham Singh Nagar News: घर में खेल रहा था मासूम, अचानक करंट बना काल; 14 वर्षीय छात्र की मौत से पसरा मातम

  • उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी, Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट; इन जिलों में स्कूल बंद, प्रशासन सतर्क
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट; इन जिलों में स्कूल बंद, प्रशासन सतर्क

  • रानीखेत में प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग और रुद्रपुर में बनने वाले अत्याधुनिक विकास प्राधिकरण कार्यालय परियोजना की जानकारी देते अधिकारी। Uttarakhand News: रानीखेत में मल्टीलेवल पार्किंग को रफ्तार, रुद्रपुर में बनेगा अत्याधुनिक विकास प्राधिकरण कार्यालय
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: रानीखेत में मल्टीलेवल पार्किंग को रफ्तार, रुद्रपुर में बनेगा अत्याधुनिक विकास प्राधिकरण कार्यालय

  • हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर तेज रफ्तार केंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, प्रतीकात्मक फोटो Haldwani Road Accident: तेज रफ्तार केंटर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत; चालक फरार
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Haldwani Road Accident: तेज रफ्तार केंटर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत; चालक फरार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (451)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (117)
  • उत्तराखंड (24,813)
  • उधमसिंह नगर (1,301)
  • क्राइम (3,440)
  • खेल (357)
  • चंपावत (969)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (675)
  • देहरादून (10,885)
  • नैनीताल (6,391)
  • पर्यटन (212)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (961)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,081)
  • यात्रा (405)
  • राजनीति (407)
  • राष्ट्रीय (1,139)
  • रुद्रप्रयाग (710)
  • रोजगार (506)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (614)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (899)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Crime: स्कूल जाते प्रधानाचार्य की चाकू गोदकर निर्मम हत्या, क्षेत्र में सनसनी Uttarakhand Crime: स्कूल जाते प्रधानाचार्य की चाकू गोदकर निर्मम हत्या, क्षेत्र में सनसनी Udham Singh Nagar News: घर में खेल रहा था मासूम, अचानक करंट बना काल; 14 वर्षीय छात्र की मौत से पसरा मातम Udham Singh Nagar News: घर में खेल रहा था मासूम, अचानक करंट बना काल; 14 वर्षीय छात्र की मौत से पसरा मातम Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट; इन जिलों में स्कूल बंद, प्रशासन सतर्क Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट; इन जिलों में स्कूल बंद, प्रशासन सतर्क Uttarakhand News: रानीखेत में मल्टीलेवल पार्किंग को रफ्तार, रुद्रपुर में बनेगा अत्याधुनिक विकास प्राधिकरण कार्यालय Uttarakhand News: रानीखेत में मल्टीलेवल पार्किंग को रफ्तार, रुद्रपुर में बनेगा अत्याधुनिक विकास प्राधिकरण कार्यालय Haldwani Road Accident: तेज रफ्तार केंटर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत; चालक फरार Haldwani Road Accident: तेज रफ्तार केंटर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत; चालक फरार