Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड मौसम अपडेट: कल से 2 दिन ऑरेंज अलर्ट, आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी; एडवाइजरी जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड मौसम अपडेट: कल से 2 दिन ऑरेंज अलर्ट, आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी; एडवाइजरी जारी

उत्तराखंड में अगले दो दिन मौसम खराब रहने के आसार हैं। कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए तेज आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। राज्य आपदा परिचालन केंद्र ने भी सतर्कता एडवाइजरी जारी की है।
Mohan Chandra Joshi May 27, 2026
उत्तराखंड में खराब मौसम के दौरान काले बादल, बारिश और तेज हवाओं का प्रतीकात्मक दृश्य।

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 28 और 29 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है।

ख़बर शेयर करें -

भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, कई जिलों में 70 किमी प्रति घंटे तक चल सकती हैं तेज हवाएं

देहरादून। उत्तराखंड में भीषण गर्मी से परेशान लोगों को अब राहत मिलने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 28 और 29 मई को प्रदेश के कई जिलों में मौसम तेजी से बदल सकता है। राज्य के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में तेज आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने संबंधित जिलों को सतर्क रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार 28 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, वर्षा के तीव्र दौर, ओलावृष्टि तथा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा देहरादून, टिहरी समेत राज्य के अन्य जनपदों में भी हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
29 मई को और बिगड़ सकता है मौसम
मौसम विभाग ने 29 मई को मौसम और अधिक खराब होने की आशंका जताई है। विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 60 से बढ़कर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी गर्जन, बिजली चमकने और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
2 जून तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में 2 जून तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिसके प्रभाव से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में 4000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।
लगातार मौसम बदलने से तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है, जिससे मैदानी इलाकों सहित पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।
राज्य आपदा परिचालन केंद्र ने जारी की एडवाइजरी
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी प्रभावित जिलों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को सक्रिय रखने तथा त्वरित कार्रवाई के लिए सभी आवश्यक संसाधन तैयार रखने को कहा गया है।
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने प्रदेशवासियों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, सुरक्षित स्थानों पर रहने और आकाशीय बिजली के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों तथा कमजोर संरचनाओं से दूर रहने की अपील की है।
धारचूला में आकाशीय बिजली गिरने से भेड़ पालक की मौत
इधर खराब मौसम के बीच पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है। उच्च हिमालयी क्षेत्र के बुग्यालों में भेड़ चराने गए एक ग्रामीण की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम पंचायत सुवा निवासी 48 वर्षीय राम सिंह पुत्र लाल सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार राम सिंह बीती 25 मई को भेड़ चराने के लिए बुग्याल क्षेत्र में गया था। इसी दौरान खराब मौसम के बीच उस पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद तहसील प्रशासन ने राजस्व टीम को मौके पर भेज दिया है। शव को धारचूला लाकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
बताया जा रहा है कि राम सिंह परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था और पशुपालन से ही परिवार की आजीविका चलती थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
एक महीने में बिजली गिरने से दूसरी मौत
पिथौरागढ़ जिले में एक महीने के भीतर आकाशीय बिजली गिरने से मौत का यह दूसरा मामला है। इससे पहले 11 मई को धारचूला के खेत गांव निवासी 35 वर्षीय तेज सिंह की भी बुग्याल क्षेत्र में बिजली गिरने से मौत हो गई थी। लगातार सामने आ रही घटनाओं के बाद प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और ऊंचाई वाले इलाकों में जाने से बचने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: केदारनाथ रोपवे परियोजना को रफ्तार देने की तैयारी, मुख्य सचिव के अहम निर्देश
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Disaster Management Hailstorm IMD Dehradun Orange Alert Rain Alert Thunderstorm Uttarakhand News Uttarakhand Rain Uttarakhand Weather Update Weather Advisory

Related Stories

Ramnagar degree college principal threat case, three accused in police custody Ramnagar News: डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य को जलाने की धमकी, तीन युवक हिरासत में
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Ramnagar News: डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य को जलाने की धमकी, तीन युवक हिरासत में

Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य की शिष्टाचार भेंट। Uttarakhand News: दिनेश आर्य राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित, CM धामी ने दी बधाई
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति

Uttarakhand News: दिनेश आर्य राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित, CM धामी ने दी बधाई

Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में व्यापारियों के हितों से जुड़ी 8 महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। Uttarakhand News: व्यापारियों के लिए CM धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, सुरक्षा-सम्मान का भरोसा
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Uttarakhand News: व्यापारियों के लिए CM धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, सुरक्षा-सम्मान का भरोसा

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
उत्तराखंड में केदारनाथ रोपवे परियोजना की समीक्षा करते मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन Uttarakhand News: केदारनाथ रोपवे परियोजना को रफ्तार देने की तैयारी, मुख्य सचिव के अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: केदारनाथ रोपवे परियोजना को रफ्तार देने की तैयारी, मुख्य सचिव के अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
बागेश्वर में पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव में शामिल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: हर जिले में खुलेंगे विज्ञान एवं नवाचार केंद्र, CM धामी का बड़ा ऐलान
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • शिक्षा

Uttarakhand News: हर जिले में खुलेंगे विज्ञान एवं नवाचार केंद्र, CM धामी का बड़ा ऐलान

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था में जुटी नैनीताल पुलिस। मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम!
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम!

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • Ramnagar degree college principal threat case, three accused in police custody Ramnagar News: डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य को जलाने की धमकी, तीन युवक हिरासत में
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Ramnagar News: डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य को जलाने की धमकी, तीन युवक हिरासत में

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य की शिष्टाचार भेंट। Uttarakhand News: दिनेश आर्य राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित, CM धामी ने दी बधाई
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राजनीति

    Uttarakhand News: दिनेश आर्य राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित, CM धामी ने दी बधाई

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में व्यापारियों के हितों से जुड़ी 8 महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। Uttarakhand News: व्यापारियों के लिए CM धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, सुरक्षा-सम्मान का भरोसा
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: व्यापारियों के लिए CM धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, सुरक्षा-सम्मान का भरोसा

  • उत्तराखंड में केदारनाथ रोपवे परियोजना की समीक्षा करते मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन Uttarakhand News: केदारनाथ रोपवे परियोजना को रफ्तार देने की तैयारी, मुख्य सचिव के अहम निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: केदारनाथ रोपवे परियोजना को रफ्तार देने की तैयारी, मुख्य सचिव के अहम निर्देश

  • बागेश्वर में पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव में शामिल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: हर जिले में खुलेंगे विज्ञान एवं नवाचार केंद्र, CM धामी का बड़ा ऐलान
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर
    • शिक्षा

    Uttarakhand News: हर जिले में खुलेंगे विज्ञान एवं नवाचार केंद्र, CM धामी का बड़ा ऐलान

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (471)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (292)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,716)
  • उधमसिंह नगर (1,345)
  • क्राइम (3,542)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (744)
  • देहरादून (11,354)
  • नैनीताल (6,590)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,221)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,165)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (655)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (951)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Ramnagar News: डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य को जलाने की धमकी, तीन युवक हिरासत में Ramnagar News: डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य को जलाने की धमकी, तीन युवक हिरासत में Uttarakhand News: दिनेश आर्य राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित, CM धामी ने दी बधाई Uttarakhand News: दिनेश आर्य राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित, CM धामी ने दी बधाई Uttarakhand News: व्यापारियों के लिए CM धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, सुरक्षा-सम्मान का भरोसा Uttarakhand News: व्यापारियों के लिए CM धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, सुरक्षा-सम्मान का भरोसा Uttarakhand News: केदारनाथ रोपवे परियोजना को रफ्तार देने की तैयारी, मुख्य सचिव के अहम निर्देश Uttarakhand News: केदारनाथ रोपवे परियोजना को रफ्तार देने की तैयारी, मुख्य सचिव के अहम निर्देश Uttarakhand News: हर जिले में खुलेंगे विज्ञान एवं नवाचार केंद्र, CM धामी का बड़ा ऐलान Uttarakhand News: हर जिले में खुलेंगे विज्ञान एवं नवाचार केंद्र, CM धामी का बड़ा ऐलान