Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand Weather Update: 8 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, अगले 48 घंटे संवेदनशील
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: 8 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, अगले 48 घंटे संवेदनशील

मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले 48 घंटे उत्तराखंड के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। पर्वतीय जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है। विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।
Mohan Chandra Joshi July 29, 2026
उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच बारिश का दृश्य।

उत्तराखंड के 8 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, अगले 48 घंटे संवेदनशील।

ख़बर शेयर करें -

मौसम विभाग ने आठ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज वर्षा के दौर की चेतावनी जारी की है। 30 जुलाई को भी कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा, जबकि 2 अगस्त तक पूरे प्रदेश में मानसून की गतिविधियां तेज बनी रहने की संभावना है।

देहरादून, 29 जुलाई 2026। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर पूरी रफ्तार में लौट आया है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार प्रदेश में अगले चार दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। बुधवार, 29 जुलाई को आठ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जबकि शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे बेहद संवेदनशील बताते हुए लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।
आज इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को देहरादून, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, ऊधम सिंह नगर, चंपावत और टिहरी जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर देखने को मिल सकते हैं। पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन और नदी-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका भी जताई गई है।
30 जुलाई को इन चार जिलों में फिर ऑरेंज अलर्ट
वृहस्पतिवार, 30 जुलाई को भी मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला रहेगा। बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तरकाशी, देहरादून, पौड़ी और टिहरी जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट रहेगा। प्रदेश के अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश के दौर पड़ने की संभावना है।
31 जुलाई से 2 अगस्त तक भी रहेगा बारिश का असर
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 31 जुलाई और 1 अगस्त को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा। विभाग का कहना है कि 2 अगस्त तक मानसून की गतिविधियां सक्रिय बनी रहेंगी, जिससे कई स्थानों पर रुक-रुककर तेज बारिश हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन और मैदानी इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
सावधानी बरतने की सलाह
मौसम विभाग ने नागरिकों, यात्रियों और चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की है। भारी बारिश के दौरान नदी-नालों से दूरी बनाए रखने, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: जिला योजना की प्रगति की समीक्षा, डीएम ने कार्यों में तेजी के दिए निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #HeavyRain #IMDIndia #MonsoonUpdate #OrangeAlert #UttarakhandMonsoon #UttarakhandMorningPost #UttarakhandWeather #WeatherForecast

Related Stories

नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई Nainital News: दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर, जिले से निष्कासन के आदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर, जिले से निष्कासन के आदेश

Mohan Chandra Joshi September 12, 2026
Harish Rawat resigns from all Congress posts in Uttarakhand Harish Rawat Resigns: हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा, बताई वजह
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राजनीति

Harish Rawat Resigns: हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा, बताई वजह

Mohan Chandra Joshi September 12, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश और येलो अलर्ट के बीच बादलों से घिरा पहाड़ी मौसम Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का असर बरकरार, पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का असर बरकरार, पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi September 12, 2026
देहरादून मुठभेड़ में घायल बदमाश Dehradun Crime News: पुलिस एनकाउंटर में शूटर गिरफ्तार, 5 लाख की सुपारी लेकर बैंककर्मी पर फायरिंग का आरोप
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime News: पुलिस एनकाउंटर में शूटर गिरफ्तार, 5 लाख की सुपारी लेकर बैंककर्मी पर फायरिंग का आरोप

Mohan Chandra Joshi September 12, 2026
UKSSSC परीक्षा धांधली मामले में ED द्वारा की गई बरामदगी का दृश्य Uttarakhand News: पूर्व सीएम के पूर्व PA के घर ED का छापा, 32 लाख नकद, सोना और लग्जरी घड़ियां बरामद
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Uttarakhand News: पूर्व सीएम के पूर्व PA के घर ED का छापा, 32 लाख नकद, सोना और लग्जरी घड़ियां बरामद

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
देहरादून में डीएम डॉ. आशीष चौहान जिला योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए Dehradun News: जिला योजना की प्रगति की समीक्षा, डीएम ने कार्यों में तेजी के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: जिला योजना की प्रगति की समीक्षा, डीएम ने कार्यों में तेजी के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई Nainital News: दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर, जिले से निष्कासन के आदेश
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital News: दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर, जिले से निष्कासन के आदेश

  • Harish Rawat resigns from all Congress posts in Uttarakhand Harish Rawat Resigns: हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा, बताई वजह
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • राजनीति

    Harish Rawat Resigns: हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा, बताई वजह

  • उत्तराखंड में भारी बारिश और येलो अलर्ट के बीच बादलों से घिरा पहाड़ी मौसम Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का असर बरकरार, पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का असर बरकरार, पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

  • देहरादून मुठभेड़ में घायल बदमाश Dehradun Crime News: पुलिस एनकाउंटर में शूटर गिरफ्तार, 5 लाख की सुपारी लेकर बैंककर्मी पर फायरिंग का आरोप
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime News: पुलिस एनकाउंटर में शूटर गिरफ्तार, 5 लाख की सुपारी लेकर बैंककर्मी पर फायरिंग का आरोप

  • UKSSSC परीक्षा धांधली मामले में ED द्वारा की गई बरामदगी का दृश्य Uttarakhand News: पूर्व सीएम के पूर्व PA के घर ED का छापा, 32 लाख नकद, सोना और लग्जरी घड़ियां बरामद
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Uttarakhand News: पूर्व सीएम के पूर्व PA के घर ED का छापा, 32 लाख नकद, सोना और लग्जरी घड़ियां बरामद

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (466)
  • अल्मोड़ा (638)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,487)
  • उधमसिंह नगर (1,333)
  • क्राइम (3,512)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,003)
  • चमोली (453)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (732)
  • देहरादून (11,235)
  • नैनीताल (6,534)
  • पर्यटन (217)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,200)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (523)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (646)
  • संस्कृति (233)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (937)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर, जिले से निष्कासन के आदेश Nainital News: दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर, जिले से निष्कासन के आदेश Harish Rawat Resigns: हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा, बताई वजह Harish Rawat Resigns: हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा, बताई वजह Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का असर बरकरार, पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का असर बरकरार, पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट Dehradun Crime News: पुलिस एनकाउंटर में शूटर गिरफ्तार, 5 लाख की सुपारी लेकर बैंककर्मी पर फायरिंग का आरोप Dehradun Crime News: पुलिस एनकाउंटर में शूटर गिरफ्तार, 5 लाख की सुपारी लेकर बैंककर्मी पर फायरिंग का आरोप Uttarakhand News: पूर्व सीएम के पूर्व PA के घर ED का छापा, 32 लाख नकद, सोना और लग्जरी घड़ियां बरामद Uttarakhand News: पूर्व सीएम के पूर्व PA के घर ED का छापा, 32 लाख नकद, सोना और लग्जरी घड़ियां बरामद