Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज का मौसम , वर्षा- बर्फबारी के आसार इन जिलों में , स्कूलों का बदला समय
देहरादून। Uttarakhand Weather Update News Today (21.12.2025) उत्तराखंड लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान: दिसंबर माह की आज 21 तारीख है। उत्तराखंड राज्य में पहाड़ से लेकर मैदान तक हाड़ कंपा देने वाली सर्दी चरम पर है। पिछले लंबे समय से बारिश न होने के चलते सूखी ठंड का प्रकोप बना हुआ है। पहाड़ की चोटियां बर्फबारी का इंतजार कर रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है वहीं ,मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और कोल्ड-डे का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज 21 दिसंबर रविवार को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी ,चमोली ,रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं, शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके अलावा राज्य के हरिद्वार , उधम सिंह नगर जनपदों के अलावा अन्य मैदानी इलाकों में कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना है । मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं शीत दिवस की स्थिति रहने की भी संभावना है जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं ,पंतनगर का अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा, मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि नई टिहरी का अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कोहरा और शीतलहर से स्कूलों का बदला समय
देहरादून। शीतलहर और कोहरे के चलते उधम सिंह नगर जिले के सभी सरकारी, प्राइवेट, सहायता प्राप्त स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र अब सुबह 9:30 बजे से पहले नहीं खुलेंगे और दोपहर 3:30 बजे तक बंद हो जाएंगे।
जारी आदेश के मुताबिक देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद ऊधमसिंह नगर जिले में अत्यधिक शीतलहर एवं घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। वर्तमान मौसम परिस्थितियों को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए छात्रहित में विद्यालयों के संचालन समय में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।
आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया गया है कि दिनांक 22 दिसम्बर, 2025 से आगामी आदेशों तक जनपद ऊधमसिंह नगर के समस्त शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त, निजी, सीबीएसई/राज्य बोर्ड से संबद्ध विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्र प्रातः 09:30 बजे से अपराह्न 03:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे।
यह आदेश विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है। समस्त संबंधित विभागों, विद्यालय प्रबंधन एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
उपरोक्त आदेश से किसी भी प्रकार का विचलन आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के सुसंगत प्रावधानों का उल्लंघन माना जाएगा, जिसके अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। Uttarakhand Weather Update News Today Nowcast For Uttarakhand State Today
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


