Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज का मौसम , कोल्ड डे अलर्ट के बीच बारिश – बर्फबारी की भी देखें अपडेट
देहरादून। Uttarakhand Latest Weather Update Today (14 जनवरी 2026), उत्तराखंड में आज का मौसम पूर्वानुमान: उत्तराखंड राज्य में इन दिनों सूखी ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। पहाड़ों में पाला पड़ने से सर्द हवाएं चल रही है वहीं, मैदानी इलाकों में कोहरे के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है वहीं,मैदानी इलाकों में घने कोहरे और शीत दिवस को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 14 जनवरी बुधवार को प्रदेश के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। आज शुष्क मौसम के बावजूद ठंड का प्रकोप रहेगा। हरिद्वार, उधम सिंह नगर जनपद सहित, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में भी पाला पड़ने से परेशानियां हो सकती हैं। वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में कहीं-कहीं शीत दिवस की स्थिति बने रहने की संभावना भी जताई है।
16- 17 जनवरी को बारिश बर्फबारी की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार
16 और 17 जनवरी को प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। चमोली , उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश और ऊंची चोटियों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं प्रदेश के अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज देहरादून का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है , वहीं मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 19.8 और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 19.5 और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 18.7 और न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 14.8 और न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा। Uttarakhand Weather Update Today Nowcast For Uttarakhand State Today
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


