Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून, 7 जुलाई तक भारी बारिश; कई जिलों में यलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून, 7 जुलाई तक भारी बारिश; कई जिलों में यलो अलर्ट

उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने वाला है। मौसम विभाग ने 4 से 7 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश, गर्जन और आकाशीय बिजली को लेकर यलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
Mohan Chandra Joshi July 4, 2026
उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय होने के बीच बारिश के बाद बादलों से घिरा पहाड़ी क्षेत्र।

उत्तराखंड में मानसून फिर रफ्तार पकड़ने के आसार, कई जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट।

ख़बर शेयर करें -


मौसम विभाग ने बारिश की गतिविधियां तेज होने के जताए आसार, पर्वतीय क्षेत्रों में भारी वर्षा और आकाशीय बिजली को लेकर यलो अलर्ट; लोगों से सतर्क रहने की अपील।

देहरादून, 04 जुलाई 2026। उत्तराखंड में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है और प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। हालांकि पिछले दो दिनों की तुलना में शुक्रवार को वर्षा की तीव्रता कुछ कम रही, लेकिन मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले कुछ दिनों में मानसून के फिर से जोर पकड़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। विशेष रूप से 5 जुलाई से प्रदेश के कई जिलों में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की गई है।
पिछले 24 घंटे में कई इलाकों में अच्छी बारिश
बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई पर्वतीय क्षेत्रों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई। मालदेवता में 28 मिमी, देवाल में 24 मिमी, घाट में 22 मिमी और रामनगर में 16.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम सुहावना बना रहा।
देहरादून में धूप-बादलों की आंख-मिचौनी, उमस ने बढ़ाई परेशानी
शुक्रवार को राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में दिनभर धूप और बादलों के बीच आंख-मिचौनी का दौर चलता रहा। बारिश कम होने के कारण उमसभरी गर्मी महसूस की गई और अधिकतम तापमान करीब 34 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दूसरी ओर पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज बौछारें पड़ने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
प्रदेश के प्रमुख शहरों के तापमान की बात करें तो देहरादून का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री और न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऊधमसिंह नगर में अधिकतम 36.7 डिग्री और न्यूनतम 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे मैदानी इलाकों में उमस का असर बना रहा। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम 24.0 और न्यूनतम 16.1 डिग्री, जबकि नई टिहरी में अधिकतम 25.8 और न्यूनतम 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज इन जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार (4 जुलाई) को पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा और नैनीताल सहित पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने और तेज से अति तेज बारिश के दौर भी पड़ सकते हैं।
वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में भी गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
5 जुलाई से फिर तेज होगा बारिश का दौर
मौसम विभाग का कहना है कि रविवार (5 जुलाई) से मानसून एक बार फिर अधिक सक्रिय होगा। देहरादून, टिहरी, चमोली, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिलों के अधिकांश स्थानों पर तथा प्रदेश के अन्य जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
इन जिलों में गर्जन, आकाशीय बिजली और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।
6 और 7 जुलाई के लिए भी जारी रहेगा भारी बारिश का अलर्ट
6 जुलाई को ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं प्रदेश के सभी पर्वतीय जिलों में गर्जन, आकाशीय बिजली और तेज बारिश के दौर पड़ सकते हैं, जिसके लिए यलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।
7 जुलाई को भी देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन और तेज बारिश के दौर जारी रहने के आसार हैं। वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी गरज-चमक और कहीं-कहीं तेज बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।
मौसम विभाग की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने, खुले स्थानों पर अनावश्यक रूप से न रुकने, गर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर रहने तथा मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा चेतावनियों का नियमित रूप से पालन करने की अपील की है। विशेष रूप से पर्वतीय मार्गों पर यात्रा करने वाले लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Dehradun #HeavyRainAlert #IMDAlert #MonsoonAlert #UttarakhandMonsoon #UttarakhandMorningPost #UttarakhandWeather #WeatherForecast #YellowAlert

Related Stories

उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद बारिश और बदले मौसम का दृश्य Uttarakhand Weather: 48 घंटे में मानसून विदाई, 5 से 8 अक्टूबर तक बारिश से बदलेगा मौसम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: 48 घंटे में मानसून विदाई, 5 से 8 अक्टूबर तक बारिश से बदलेगा मौसम

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की Uttarakhand News: शहीद राज्य आंदोलनकारियों को सीएम धामी का नमन, कहा- बलिदान से बना उत्तराखंड
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: शहीद राज्य आंदोलनकारियों को सीएम धामी का नमन, कहा- बलिदान से बना उत्तराखंड

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए Dehradun News: मुख्य सचिव ने गांधी-शास्त्री जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मुख्य सचिव ने गांधी-शास्त्री जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी और शास्त्री जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए Dehradun News: गांधी-शास्त्री जयंती पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों को किया याद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: गांधी-शास्त्री जयंती पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों को किया याद

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
शराब के विवाद के बाद फायरिंग में युवक की मौत का प्रतीकात्मक चित्र Haridwar Crime: शराब के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar Crime: शराब के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
रेलवे और केनरा बैंक में 8,665 पदों पर सरकारी नौकरी भर्ती Rojgar Samachar: रेलवे और बैंक में 8,665 पदों पर भर्ती, आवेदन की तारीखें जारी
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार

Rojgar Samachar: रेलवे और बैंक में 8,665 पदों पर भर्ती, आवेदन की तारीखें जारी

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद बारिश और बदले मौसम का दृश्य Uttarakhand Weather: 48 घंटे में मानसून विदाई, 5 से 8 अक्टूबर तक बारिश से बदलेगा मौसम
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: 48 घंटे में मानसून विदाई, 5 से 8 अक्टूबर तक बारिश से बदलेगा मौसम

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की Uttarakhand News: शहीद राज्य आंदोलनकारियों को सीएम धामी का नमन, कहा- बलिदान से बना उत्तराखंड
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: शहीद राज्य आंदोलनकारियों को सीएम धामी का नमन, कहा- बलिदान से बना उत्तराखंड

  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए Dehradun News: मुख्य सचिव ने गांधी-शास्त्री जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: मुख्य सचिव ने गांधी-शास्त्री जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी और शास्त्री जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए Dehradun News: गांधी-शास्त्री जयंती पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों को किया याद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: गांधी-शास्त्री जयंती पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों को किया याद

  • शराब के विवाद के बाद फायरिंग में युवक की मौत का प्रतीकात्मक चित्र Haridwar Crime: शराब के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar Crime: शराब के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,638)
  • उधमसिंह नगर (1,340)
  • क्राइम (3,525)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,006)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (738)
  • देहरादून (11,321)
  • नैनीताल (6,567)
  • पर्यटन (221)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (984)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,214)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,162)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (530)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,382)
  • हरिद्वार (945)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: 48 घंटे में मानसून विदाई, 5 से 8 अक्टूबर तक बारिश से बदलेगा मौसम Uttarakhand Weather: 48 घंटे में मानसून विदाई, 5 से 8 अक्टूबर तक बारिश से बदलेगा मौसम Uttarakhand News: शहीद राज्य आंदोलनकारियों को सीएम धामी का नमन, कहा- बलिदान से बना उत्तराखंड Uttarakhand News: शहीद राज्य आंदोलनकारियों को सीएम धामी का नमन, कहा- बलिदान से बना उत्तराखंड Dehradun News: मुख्य सचिव ने गांधी-शास्त्री जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन Dehradun News: मुख्य सचिव ने गांधी-शास्त्री जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन Dehradun News: गांधी-शास्त्री जयंती पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों को किया याद Dehradun News: गांधी-शास्त्री जयंती पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों को किया याद Haridwar Crime: शराब के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी Haridwar Crime: शराब के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी