Uttarakhand Weather: उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में आज.. चार जिलों में भारी बारिश का IMD यलो अलर्ट
Dehradun, Uttarakhand Weather Update Today – उत्तराखंड में मानसून की गति कुछ धीमी होने के साथ ही वर्षा का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे के भीतर देहरादून, पिथौरागढ़ ,उत्तरकाशी, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में अच्छी बारिश रिकार्ड की गई है सबसे अधिक यमकेश्वर 42.5 मिमी , सोनप्रयाग में 39.5 वर्षा रिकार्ड हुई। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के चार जिलों में भारी बारिश जबकि आठ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज मंगलवार 10 सितंबर को उत्तराखंड राज्य के देहरादून,चंपावत ,बागेश्वर और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं बिजली चमकने के साथ भारी बारिश की संभावना है इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पिथौरागढ़ ,रुद्रप्रयाग, चमोली , उत्तरकाशी , टिहरी ,पौड़ी,उधम सिंह नगर और अल्मोड़ा जिले में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है इन जिलों को भी येलो अलर्ट पर रखा गया है। वहीं हरिद्वार जिले के लिए अलर्ट जारी नहीं है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि आज पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा के तीव्र दौर की संभावना है वहीं मैदानी इलाकों में कहीं कहीं बौछार के अलावा अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। उन्होंने बताया दो दिन बाद प्रदेश में एक बार फिर मानसून की एक्टिविटी तेज होने की संभावना है।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि टिहरी का अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Uttarakhand Weather Update Today Nowcast Uttarakhand Forced Today

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


