Uttarakhand Weather: उत्तराखंड से मानसून विदाई का IMD ने किया ऐलान , अब ऐसा रहेगा मौसम
Dehradun, Uttarakhand Weather Latest Monsoon Update: उत्तराखंड से मानसून विदाई का भारत मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने किया ऐलान। उत्तराखंड से मानसून की औपचारिक तौर पर विदाई हो गई है। इसी के साथ अब प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ हुआ है। बारिश न होने के कारण तापमान में भी वृद्धि हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सितंबर महीने में सामान्य से डेढ़ गुना बारिश के बाद अक्टूबर की शुरुआत में मॉनसून विदा हुआ है। पिछले तीन वर्षों से अक्टूबर महीने में ही मॉनसून की विदाई हो रही है।
मानसून सीजन में 10% अधिक हुई बारिश
इस बार मॉनसून ने उत्तराखंड में 27 जून को दस्तक दी और उसके बाद भी बारिश का दौर तेज हो गया। हालांकि पूरे जून महीने में 49 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई लेकिन जुलाई में सामान्य से 20% अधिक बादल बरसे। अगस्त महीने में 9% ज्यादा बारिश हुई है।
वही सितंबर महीने में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में जोरदार बारिश का सिलसिला जारी रहा। पूरे महीने में सामान्य से 55% अधिक वर्षा हुई है। पूरे मॉनसून सीजन में प्रदेश के बागेश्वर जिले में सबसे ज्यादा बारिश हुई जबकि पौड़ी में सबसे कम बारिश दर्ज की गई। मॉनसून सीजन में अब तक सामान्य बारिश 1163 मिमी के सापेक्ष 1273 मिमी वर्षा दर्ज की गई जो सामान्य से करीब 10% अधिक है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। आंशिक बादल के साथ पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के अलावा अधिकतर क्षेत्रों में चटख धूप खिल सकती है लेकिन सुबह शाम के तापमान बारे में गिरावट आने की संभावना है। उन्होंने बताया दशहरे के बाद प्रदेश में धीरे-धीरे तापमान में गिरावट आने के बाद ठंड का दौर शुरू हो जाएगा।
उत्तराखंड सहित कई राज्यों से बुधवार को लौटा मानसून
मौसम विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम राजस्थान के शेष भाग, पश्चिम उत्तर के कुछ भाग से लौट गया है। Uttarakhand Weather Update, Uttarakhand Monsoon Update Uttarakhand Monsoon Latest Update

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


