Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश और अंधड़ का अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश और अंधड़ का अलर्ट

उत्तराखंड में आज से मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।
Mohan Chandra Joshi May 28, 2026
देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना के बीच बादलों से घिरा मौसम।

उत्तराखंड में मौसम बदलने के आसार के बीच देहरादून में छाए बादल।

ख़बर शेयर करें -

मौसम विभाग ने पहाड़ी जिलों के लिए ऑरेंज और मैदानी क्षेत्रों के लिए यलो अलर्ट जारी किया, दोपहर बाद बारिश और तेज हवाओं की संभावना

देहरादून, 28 मई 2026। उत्तराखंड में आज से मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बृहस्पतिवार दोपहर बाद राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश, तेज हवाएं, गर्जन और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने कई पर्वतीय जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं देहरादून, टिहरी समेत राज्य के अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने के आसार हैं।
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के संकेत
मौसम विभाग के मुताबिक 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी भी हो सकती है। पर्वतीय इलाकों में मौसम में तेजी से बदलाव आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
मैदानी इलाकों को गर्मी से राहत की उम्मीद
प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। देहरादून में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। वहीं पंतनगर में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मुक्तेश्वर में 26.6 डिग्री और नई टिहरी में 27.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार बारिश और तेज हवाओं के चलते मैदानी क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
देहरादून में दोपहर बाद बारिश के आसार
राजधानी देहरादून में दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर बाद गरज वाले बादल विकसित हो सकते हैं और हल्की बारिश होने के आसार हैं। शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड पर
मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने संबंधित जिलों के प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है।
खासतौर पर देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और सावधानी बरतने की अपील की है।
आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम
29 मई
प्रदेश के पर्वतीय जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
30 मई
राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन के आसार बने रहेंगे।
31 मई
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन की संभावना है। राज्य के अन्य हिस्सों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
एक और दो जून तक रहेगा असर
मौसम विभाग के अनुसार एक और दो जून को भी पश्चिमी विक्षोभ का असर बना रह सकता है। इस दौरान प्रदेशभर में आंशिक बादल छाए रहने, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि तीन जून से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर पड़ने के आसार हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: कोसी नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव SDRF ने किया बरामद
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Heavy Rain Alert IMD Alert Rain Alert Uttarakhand Thunderstorm Alert Uttarakhand News Uttarakhand Rain News Uttarakhand Weather Weather update Western Disturbance

Related Stories

केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा की कैंचीधाम यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक Haldwani News: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कैंचीधाम में जाम पर जताई नाराजगी, वैकल्पिक मार्गों के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कैंचीधाम में जाम पर जताई नाराजगी, वैकल्पिक मार्गों के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
पितृ अमावस्या पर हरिद्वार के गंगा घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब Haridwar News: पितृ अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हाईवे पर लगा लंबा जाम
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: पितृ अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हाईवे पर लगा लंबा जाम

Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
देहरादून में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Dehradun News: जनसमस्याओं पर सीएम धामी सख्त, बोले—जनता को न काटने पड़ें दफ्तरों के चक्कर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: जनसमस्याओं पर सीएम धामी सख्त, बोले—जनता को न काटने पड़ें दफ्तरों के चक्कर

Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
कैंची धाम में वीकेंड यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करते नैनीताल पुलिस के अधिकारी। Nainital News: कैंची धाम में ट्रैफिक प्लान सख्त, ग्राउंड जीरो पर अधिकारी, स्टीकर व्यवस्था लागू
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: कैंची धाम में ट्रैफिक प्लान सख्त, ग्राउंड जीरो पर अधिकारी, स्टीकर व्यवस्था लागू

Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
Symbolic image of a leopard in forest near a village in Pauri Garhwal Uttarakhand Pauri Garhwal News: गुलदार के हमले में महिला की मौत, 15 दिन में पकड़ने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

Pauri Garhwal News: गुलदार के हमले में महिला की मौत, 15 दिन में पकड़ने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
Nainital Betalghat Kosi River SDRF team conducting search operation for missing teenager Nainital News: कोसी नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव SDRF ने किया बरामद
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Nainital News: कोसी नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव SDRF ने किया बरामद

Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा की कैंचीधाम यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक Haldwani News: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कैंचीधाम में जाम पर जताई नाराजगी, वैकल्पिक मार्गों के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कैंचीधाम में जाम पर जताई नाराजगी, वैकल्पिक मार्गों के निर्देश

  • पितृ अमावस्या पर हरिद्वार के गंगा घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब Haridwar News: पितृ अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हाईवे पर लगा लंबा जाम
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar News: पितृ अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हाईवे पर लगा लंबा जाम

  • देहरादून में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Dehradun News: जनसमस्याओं पर सीएम धामी सख्त, बोले—जनता को न काटने पड़ें दफ्तरों के चक्कर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: जनसमस्याओं पर सीएम धामी सख्त, बोले—जनता को न काटने पड़ें दफ्तरों के चक्कर

  • कैंची धाम में वीकेंड यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करते नैनीताल पुलिस के अधिकारी। Nainital News: कैंची धाम में ट्रैफिक प्लान सख्त, ग्राउंड जीरो पर अधिकारी, स्टीकर व्यवस्था लागू
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: कैंची धाम में ट्रैफिक प्लान सख्त, ग्राउंड जीरो पर अधिकारी, स्टीकर व्यवस्था लागू

  • Symbolic image of a leopard in forest near a village in Pauri Garhwal Uttarakhand Pauri Garhwal News: गुलदार के हमले में महिला की मौत, 15 दिन में पकड़ने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • पौड़ी

    Pauri Garhwal News: गुलदार के हमले में महिला की मौत, 15 दिन में पकड़ने के निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (472)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (292)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,722)
  • उधमसिंह नगर (1,345)
  • क्राइम (3,542)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (745)
  • देहरादून (11,355)
  • नैनीताल (6,593)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (315)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,221)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,165)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (655)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (952)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haldwani News: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कैंचीधाम में जाम पर जताई नाराजगी, वैकल्पिक मार्गों के निर्देश Haldwani News: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कैंचीधाम में जाम पर जताई नाराजगी, वैकल्पिक मार्गों के निर्देश Haridwar News: पितृ अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हाईवे पर लगा लंबा जाम Haridwar News: पितृ अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हाईवे पर लगा लंबा जाम Dehradun News: जनसमस्याओं पर सीएम धामी सख्त, बोले—जनता को न काटने पड़ें दफ्तरों के चक्कर Dehradun News: जनसमस्याओं पर सीएम धामी सख्त, बोले—जनता को न काटने पड़ें दफ्तरों के चक्कर Nainital News: कैंची धाम में ट्रैफिक प्लान सख्त, ग्राउंड जीरो पर अधिकारी, स्टीकर व्यवस्था लागू Nainital News: कैंची धाम में ट्रैफिक प्लान सख्त, ग्राउंड जीरो पर अधिकारी, स्टीकर व्यवस्था लागू Pauri Garhwal News: गुलदार के हमले में महिला की मौत, 15 दिन में पकड़ने के निर्देश Pauri Garhwal News: गुलदार के हमले में महिला की मौत, 15 दिन में पकड़ने के निर्देश