Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज और अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम , देखें लेटेस्ट वेदर अपडेट
देहरादून। Uttarakhand Weather Update News ,उत्तराखंड का लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हो गया है, जिसके चलते प्रदेश में आज और अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा हालांकि कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की बूंदाबांदी और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं ,वहीं मैदानी इलाकों में सुबह-शाम कोहरे का प्रकोप बना रह सकता है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज 4 फरवरी बुधवार को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
राज्य के हरिद्वार, उधम सिंह नगर जनपदों एवं देहरादून ,पौड़ी, नैनीताल जनपदों के मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों में कोहरा छाए रहने की संभावना है ,जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
शुष्क मौसम के बीच अगले कुछ दिन गिरेगा न्यूनतम तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है , हालांकि उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ सहित कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा
5 फरवरी को भी प्रदेश भर में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है, जबकि 6 फरवरी को कुछ पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी होने के आसार है। मौसम साफ होने और आसमान से बादल छंटने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट के संकेत हैं। 7 और 8 फरवरी को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के मैदानी इलाकों में अगले दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 3 से 4 और पहाड़ी क्षेत्रों में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक नीचे आने की संभावना है। साथ ही, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छाने का भी पूर्वानुमान है। बारिश का असर खत्म होने के साथ ही कोहरा अब लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज देहरादून का अधिकतम तापमान 24 डिग्री जबकि न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है , वहीं मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 24.4 और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 24.4 और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 12.5 न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 14.6 और न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Nowcast For Uttarakhand State Today Uttarakhand Weather Update News Today
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


