उत्तराखंड में गर्मी का असर तेज: कई जिलों में येलो अलर्ट जारी, यहां कल स्कूलों में छुट्टी
देहरादून। उत्तराखंड में गर्मी का असर तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश के कई जिलों में रविवार से जारी भीषण गर्मी का असर सोमवार को भी बना रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के छह जिलों के लिए हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है।
भारत मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जो रविवार दोपहर 1:28 बजे से सोमवार 27 अप्रैल दोपहर 1:28 बजे तक प्रभावी रहेगा।
यह अलर्ट विशेष रूप से चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल और उधम सिंह नगर जिलों के मैदानी इलाकों के लिए है। डोईवाला, चकराता, लक्सर, लैंसडाउन, बाजपुर, जसपुर, रामनगर और खटीमा सहित आसपास के क्षेत्रों में भी भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है।
देहरादून में 27 अप्रैल को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित
मौसम विभाग और एनडीएमए के अनुसार, देहरादून में हीट वेव की स्थिति बनी हुई है, और 27 अप्रैल को भी अत्यधिक गर्म दिन रहने की चेतावनी जारी की गई है।
लगातार बढ़ती गर्मी और लू के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका को देखते हुए केवल देहरादून जिले में एहतियातन सभी सरकारी और निजी स्कूलों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन की छुट्टी घोषित की गई है।
28 अप्रैल से बदलेगा मौसम, बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, 28 अप्रैल से प्रदेश के मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे भीषण गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिलने के आसार हैं।
यह भी पढ़ें–
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 23वीं प्रादेशिक पुलिस हॉकी प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापन, 46वीं वाहिनी पीएसी बनी विजेता
केदारनाथ धाम यात्रा 2026: प्रशासन का सख्त एक्शन, 100 से अधिक अतिक्रमण हटाकर पैदल मार्ग किया सुगम