Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड का मौसम: बढ़ेगी गर्मी, फिर बदलेगा मिजाज—तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश के आसार
  • उत्तराखंड
  • मौसम

उत्तराखंड का मौसम: बढ़ेगी गर्मी, फिर बदलेगा मिजाज—तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश के आसार

उत्तराखंड में पहले गर्मी और बढ़ेगी, इसके बाद मौसम बदलने के संकेत हैं। तेज हवाओं और झमाझम बारिश से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
Mohan Chandra Joshi April 26, 2026
ख़बर शेयर करें -

पहले चढ़ेगा पारा, फिर बदलेगा मौसम—कई जिलों में तेज हवाओं, आकाशीय बिजली और बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज इन दिनों दोहरा बना हुआ है। पहाड़ी क्षेत्रों में जहां लगातार हो रही बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से राहत बनी हुई है, वहीं मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है।
पहाड़ में बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बढ़ी गर्मी
शनिवार को बद्रीनाथ धाम की ऊंची चोटियों में बारिश दर्ज की गई, जबकि चमोली जिले के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग ने चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अन्य पर्वतीय जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में तापमान में और बढ़ोतरी के आसार हैं।
आज का मौसम: कई जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार, 26 अप्रैल को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
27 अप्रैल को शुष्क रहेगा मौसम, बढ़ेगी गर्मी
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 27 अप्रैल को प्रदेश के अधिकांश जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जिससे मैदानी इलाकों में गर्मी और तेज होगी।
28 अप्रैल से पूरे प्रदेश में बदलेगा मौसम
28 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण पूरे प्रदेश में मौसम बदलने के संकेत हैं। इस दौरान कई जिलों में बारिश, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
1 मई तक बारिश का दौर, गर्मी से मिलेगी राहत
मौसम विभाग के अनुसार 29 अप्रैल को भी अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं 1 मई तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
मैदानी इलाकों में 41 डिग्री तक पहुंचा पारा
प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्मी लगातार अपना असर दिखा रही है। देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री अधिक है, जबकि हरिद्वार में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तेज धूप के कारण दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।
क्या बोले मौसम विभाग के निदेशक
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार 28 अप्रैल से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर बढ़ेगा, जिससे अधिकांश क्षेत्रों में मौसम बदलेगा। इस दौरान कई जगहों पर बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल से 1 मई तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: यात्रीगण ध्यान दें, कोहरे में कई ट्रेनें रद्द; काठगोदाम-दिल्ली रूट भी प्रभावित
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Heat Wave Weather update उत्तराखंड बारिश उत्तराखंड मौसम तेज हवाएं बारिश अलर्ट मौसम विभाग

Related Stories

हल्द्वानी में 24 से 26 अक्टूबर तक यातायात डायवर्जन प्लान Haldwani News: 24 से 26 अक्टूबर तक बदला रहेगा ट्रैफिक, रूट डायवर्जन जारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: 24 से 26 अक्टूबर तक बदला रहेगा ट्रैफिक, रूट डायवर्जन जारी

Mohan Chandra Joshi October 23, 2026
AI-generated fake certificates and document fraud Haridwar News: होमगार्ड भर्ती में AI से फर्जीवाड़ा, 20 अभ्यर्थी पकड़े गए
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar News: होमगार्ड भर्ती में AI से फर्जीवाड़ा, 20 अभ्यर्थी पकड़े गए

Mohan Chandra Joshi October 23, 2026
Drug Free Uttarakhand Walkathon participants running in Dehradun Uttarakhand News: नशामुक्त उत्तराखंड के लिए सीएम धामी ने युवाओं से किया आह्वान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: नशामुक्त उत्तराखंड के लिए सीएम धामी ने युवाओं से किया आह्वान

Mohan Chandra Joshi October 23, 2026
Uttarakhand Himalayas with cloudy skies and snow-covered mountain peaks Uttarakhand Weather: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 29 अक्टूबर तक जानें मौसम का मिजाज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 29 अक्टूबर तक जानें मौसम का मिजाज

Mohan Chandra Joshi October 23, 2026
सर्दियों में कोहरे के कारण प्रभावित होने वाली उत्तराखंड की रेल सेवाएं Uttarakhand News: यात्रीगण ध्यान दें, कोहरे में कई ट्रेनें रद्द; काठगोदाम-दिल्ली रूट भी प्रभावित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Uttarakhand News: यात्रीगण ध्यान दें, कोहरे में कई ट्रेनें रद्द; काठगोदाम-दिल्ली रूट भी प्रभावित

Mohan Chandra Joshi October 23, 2026
भीमताल के मेहरागांव में पहाड़ी से मलबा गिरने से हुए हादसे का घटनास्थल Nainital News: मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत, हादसे की जांच में जुटी पुलिस
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Nainital News: मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

Mohan Chandra Joshi October 23, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हल्द्वानी में 24 से 26 अक्टूबर तक यातायात डायवर्जन प्लान Haldwani News: 24 से 26 अक्टूबर तक बदला रहेगा ट्रैफिक, रूट डायवर्जन जारी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: 24 से 26 अक्टूबर तक बदला रहेगा ट्रैफिक, रूट डायवर्जन जारी

  • AI-generated fake certificates and document fraud Haridwar News: होमगार्ड भर्ती में AI से फर्जीवाड़ा, 20 अभ्यर्थी पकड़े गए
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar News: होमगार्ड भर्ती में AI से फर्जीवाड़ा, 20 अभ्यर्थी पकड़े गए

  • Drug Free Uttarakhand Walkathon participants running in Dehradun Uttarakhand News: नशामुक्त उत्तराखंड के लिए सीएम धामी ने युवाओं से किया आह्वान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: नशामुक्त उत्तराखंड के लिए सीएम धामी ने युवाओं से किया आह्वान

  • Uttarakhand Himalayas with cloudy skies and snow-covered mountain peaks Uttarakhand Weather: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 29 अक्टूबर तक जानें मौसम का मिजाज
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 29 अक्टूबर तक जानें मौसम का मिजाज

  • सर्दियों में कोहरे के कारण प्रभावित होने वाली उत्तराखंड की रेल सेवाएं Uttarakhand News: यात्रीगण ध्यान दें, कोहरे में कई ट्रेनें रद्द; काठगोदाम-दिल्ली रूट भी प्रभावित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: यात्रीगण ध्यान दें, कोहरे में कई ट्रेनें रद्द; काठगोदाम-दिल्ली रूट भी प्रभावित

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (479)
  • अल्मोड़ा (645)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,869)
  • उधमसिंह नगर (1,354)
  • क्राइम (3,559)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,019)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (757)
  • देहरादून (11,433)
  • नैनीताल (6,616)
  • पर्यटन (225)
  • पिथौरागढ़ (487)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (988)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,235)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,173)
  • रुद्रप्रयाग (725)
  • रोजगार (534)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (665)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,385)
  • हरिद्वार (958)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haldwani News: 24 से 26 अक्टूबर तक बदला रहेगा ट्रैफिक, रूट डायवर्जन जारी Haldwani News: 24 से 26 अक्टूबर तक बदला रहेगा ट्रैफिक, रूट डायवर्जन जारी Haridwar News: होमगार्ड भर्ती में AI से फर्जीवाड़ा, 20 अभ्यर्थी पकड़े गए Haridwar News: होमगार्ड भर्ती में AI से फर्जीवाड़ा, 20 अभ्यर्थी पकड़े गए Uttarakhand News: नशामुक्त उत्तराखंड के लिए सीएम धामी ने युवाओं से किया आह्वान Uttarakhand News: नशामुक्त उत्तराखंड के लिए सीएम धामी ने युवाओं से किया आह्वान Uttarakhand Weather: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 29 अक्टूबर तक जानें मौसम का मिजाज Uttarakhand Weather: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 29 अक्टूबर तक जानें मौसम का मिजाज Uttarakhand News: यात्रीगण ध्यान दें, कोहरे में कई ट्रेनें रद्द; काठगोदाम-दिल्ली रूट भी प्रभावित Uttarakhand News: यात्रीगण ध्यान दें, कोहरे में कई ट्रेनें रद्द; काठगोदाम-दिल्ली रूट भी प्रभावित