Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में लू का यलो अलर्ट, 41°C के पार पारा; जानिए कब मिलेगी राहत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में लू का यलो अलर्ट, 41°C के पार पारा; जानिए कब मिलेगी राहत

उत्तराखंड में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत कई मैदानी जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि पहाड़ी इलाकों में 22 मई से मौसम बदलने के संकेत हैं।
Mohan Chandra Joshi May 21, 2026
उत्तराखंड में भीषण गर्मी के बीच देहरादून में तेज धूप और गर्म मौसम का दृश्य।

देहरादून समेत उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी और लू का असर बढ़ा।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून समेत मैदानी जिलों में अगले सात दिन भीषण गर्मी के आसार, पहाड़ी इलाकों में 22 मई से बदल सकता है मौसम

देहरादून, 21 मई 2026। उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। मैदानी इलाकों में पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की संभावना जताई गई है, जिसके चलते 21 मई के लिए लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार 22 मई के बाद तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना नहीं है, हालांकि अगले एक सप्ताह तक मैदानी क्षेत्रों में गर्मी से राहत मिलने के आसार भी नहीं हैं। तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास स्थिर बना रह सकता है।
वहीं पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 22 मई से मौसम बदलने के संकेत हैं। इन जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश, आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 22 और 23 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
आज का मौसम
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही लू चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और चमोली में बेहद हल्की बारिश की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और उत्तरकाशी के सीमावर्ती इलाकों में लू चलने को लेकर येलो चेतावनी जारी की गई है।
मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में बढ़ा तापमान
बीते 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड के मैदानी और पर्वतीय दोनों क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को मुक्तेश्वर में 29.1 डिग्री और टिहरी में 29.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
इधर, देहरादून प्रशासन ने भी गर्मी को देखते हुए जिला आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं। अस्पतालों में ओआरएस, आईवी फ्लूड्स और जरूरी दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
सात दिन तक राहत के आसार नहीं
सात दिन के पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून में बृहस्पतिवार को तापमान 41 डिग्री, शुक्रवार और शनिवार को 40 डिग्री रहने की संभावना है। 24 और 25 मई को भी तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि 26 मई को तापमान 40 डिग्री रहने का अनुमान है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. सी.एस. तोमर ने बताया कि उत्तर भारत के साथ-साथ उत्तराखंड में भी पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। उन्होंने कहा कि 15-16 मई के बाद गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिला है और अगले 24 घंटों में तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ सकता है।
उन्होंने बताया कि हरिद्वार, देहरादून, उधम सिंह नगर, नैनीताल, पौड़ी और उत्तरकाशी के कुछ हिस्सों में हीट वेव का असर अधिक रह सकता है। वहीं 24 घंटे बाद पर्वतीय जिलों में मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने लोगों से गर्मी के दौरान सावधानी बरतने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: टनकपुर में आज दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे सीएम धामी, देखें पूरा कार्यक्रम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Dehradun Heatwave Dehradun Weather Heat Wave Alert IMD Alert Summer Alert Uttarakhand Heatwave Uttarakhand News Uttarakhand Weather Weather News Weather update Yellow Alert उत्तराखंड मौसम लू अलर्ट

Related Stories

पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में गुलदार के हमले की सांकेतिक तस्वीर Pithoragarh News: घर के आंगन से 10 साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, 200 मीटर दूर मिला शव
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़

Pithoragarh News: घर के आंगन से 10 साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, 200 मीटर दूर मिला शव

Mohan Chandra Joshi October 3, 2026
हल्द्वानी में 24 वर्षीय महिला की मौत का प्रतीकात्मक दृश्य Haldwani News: पहलवान ने मालिश के बाद हिलाई गर्दन, 24 वर्षीय महिला की मौत
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani News: पहलवान ने मालिश के बाद हिलाई गर्दन, 24 वर्षीय महिला की मौत

Mohan Chandra Joshi October 3, 2026
बेरीपड़ाव हाईवे पर सड़क पार करते व्यक्ति का प्रतीकात्मक दृश्य Lalkuan News: बेरीपड़ाव में सड़क पार कर रहे 55 वर्षीय व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Lalkuan News: बेरीपड़ाव में सड़क पार कर रहे 55 वर्षीय व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौत

Mohan Chandra Joshi October 3, 2026
भूमियाधार में खाई से लोगों को बाहर निकालती SDRF टीम Nainital News: भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Nainital News: भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल

Mohan Chandra Joshi October 3, 2026
विकासनगर में दून बासमती की फसल का निरीक्षण करते सीडीओ अभिनव शाह Dehradun News: खेतों में लहलहाई दून बासमती, किसानों की बढ़ीं उम्मीदें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: खेतों में लहलहाई दून बासमती, किसानों की बढ़ीं उम्मीदें

Mohan Chandra Joshi October 3, 2026
टनकपुर दशहरा महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Champawat News: टनकपुर दशहरा महोत्सव में आस्था-संस्कृति का संगम, सीएम धामी ने किया प्रतिभाग
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • संस्कृति

Champawat News: टनकपुर दशहरा महोत्सव में आस्था-संस्कृति का संगम, सीएम धामी ने किया प्रतिभाग

Mohan Chandra Joshi October 3, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में गुलदार के हमले की सांकेतिक तस्वीर Pithoragarh News: घर के आंगन से 10 साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, 200 मीटर दूर मिला शव
    • उत्तराखंड
    • पिथौरागढ़

    Pithoragarh News: घर के आंगन से 10 साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, 200 मीटर दूर मिला शव

  • हल्द्वानी में 24 वर्षीय महिला की मौत का प्रतीकात्मक दृश्य Haldwani News: पहलवान ने मालिश के बाद हिलाई गर्दन, 24 वर्षीय महिला की मौत
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani News: पहलवान ने मालिश के बाद हिलाई गर्दन, 24 वर्षीय महिला की मौत

  • बेरीपड़ाव हाईवे पर सड़क पार करते व्यक्ति का प्रतीकात्मक दृश्य Lalkuan News: बेरीपड़ाव में सड़क पार कर रहे 55 वर्षीय व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Lalkuan News: बेरीपड़ाव में सड़क पार कर रहे 55 वर्षीय व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौत

  • भूमियाधार में खाई से लोगों को बाहर निकालती SDRF टीम Nainital News: भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Nainital News: भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल

  • विकासनगर में दून बासमती की फसल का निरीक्षण करते सीडीओ अभिनव शाह Dehradun News: खेतों में लहलहाई दून बासमती, किसानों की बढ़ीं उम्मीदें
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: खेतों में लहलहाई दून बासमती, किसानों की बढ़ीं उम्मीदें

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,653)
  • उधमसिंह नगर (1,341)
  • क्राइम (3,528)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,008)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (741)
  • देहरादून (11,327)
  • नैनीताल (6,572)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,215)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,162)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (530)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (236)
  • स्वास्थ्य (1,382)
  • हरिद्वार (945)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Pithoragarh News: घर के आंगन से 10 साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, 200 मीटर दूर मिला शव Pithoragarh News: घर के आंगन से 10 साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, 200 मीटर दूर मिला शव Haldwani News: पहलवान ने मालिश के बाद हिलाई गर्दन, 24 वर्षीय महिला की मौत Haldwani News: पहलवान ने मालिश के बाद हिलाई गर्दन, 24 वर्षीय महिला की मौत Lalkuan News: बेरीपड़ाव में सड़क पार कर रहे 55 वर्षीय व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौत Lalkuan News: बेरीपड़ाव में सड़क पार कर रहे 55 वर्षीय व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौत Nainital News: भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल Nainital News: भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल Dehradun News: खेतों में लहलहाई दून बासमती, किसानों की बढ़ीं उम्मीदें Dehradun News: खेतों में लहलहाई दून बासमती, किसानों की बढ़ीं उम्मीदें