Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क ,कल से इन जिलों में बारिश- बर्फबारी, यहां बढ़ेगा तापमान
देहरादून। Uttarakhand Latest Weather Update News, उत्तराखंड का लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज भी प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
आईएमडी के अनुसार आज प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। दिन में मौसम साफ रहने और धूप खिलने के आसार हैं, जबकि सुबह-शाम ठंड बनी रहेगी। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी भी दर्ज की जा सकती है।
मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज 27 फरवरी मंगलवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि, 18 और 19 फरवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
खासकर प्रदेश के तीन हजार से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की अधिक संभावना है।
इसके बाद 20 से 22 फरवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।
बारिश -बर्फबारी का तापमान पर खास असर देखने को नहीं मिलेगा। खासकर मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने से पारा सामान्य से ऊपर ही रहने की संभावना है।
तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज मैदानी क्षेत्रों में दिनभर धूप खिली रहने के आसार हैं, जबकि पहाड़ी इलाकों में मौसम साफ रहेगा। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड बनी रह सकती है। साथ ही अगले दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5 से 6 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
उधम सिंह नगर में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7.5 डिग्री दर्ज किया गया।
मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री और न्यूनतम 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी में अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री और न्यूनतम 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया है। Nowcast For Uttarakhand State Uttarakhand Weather Update News
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


