Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand: अमीरों को प्रेमजाल में फंसाकर ऐसे बनाती थी शिकार , हाईप्रोफाइल लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Uttarakhand: अमीरों को प्रेमजाल में फंसाकर ऐसे बनाती थी शिकार , हाईप्रोफाइल लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi June 7, 2025
ख़बर शेयर करें -

कभी वकील, कभी बिजनेसवुमन, कभी रजनीगंधा की ब्रांड एंबेसडर तो कभी ठेकेदार बनकर लोगों को ठगती थी आरोपित महिला

Udham Singh Nagar News- उत्तराखंड की उधम सिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में पुलिस ने हाईप्रोफाइल ठगी के इस मामले का खुलासा करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई थानों में करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी महिला काशीपुर की रहने वाली है। वह कभी वकील, कभी बिजनेसवुमन, कभी रजनीगंधा की ब्रांड एंबेसडर तो कभी ठेकेदार बनकर लोगों को ठगती थी।

आरोपी ने शिकायतकर्ता दीपक कक्कड़ से भी अंकिता शर्मा नाम बताकर संपर्क साधा और खुद को हाईकोर्ट की एडवोकेट बताया। व्हाट्सएप पर बात शुरू कर दीपक को प्रेमजाल में फंसाया और फिर शादी का नाटक कर उसके घर में रहने लगी।

कुछ दिन बाद उसने 30 लाख रुपये की मांग करते हुए दीपक को धमकाना शुरू कर दिया। वह उसे हत्या या आत्महत्या के केस में फंसाने की धमकी दे रही थी।

पुलिस ने इस मामले में रुद्रपुर कोतवाली में एफआईआर संख्या 265/2025 धारा 308(4)/308(6), 318(4) भारतीय न्याय संहिता पंजीकृत किया गया और महिला को गिरफ्तार किया। उसके पास से ब्लैकमेलिंग के 50 हजार रुपये नकद और एक फर्जी आधार कार्ड बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह विदेश भागने की तैयारी में थी, जिसके लिए 30 लाख रुपये की साजिश रची थी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में तीन संस्थानों ने जीती ट्रॉफियां

पूछताछ में अभियुक्ता ने बताया कि उसके विरुद्ध उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के अलग-अलग थानों में कई मुकदमे पंजीकृत हैं। वह इन मुकदमों से बचने के लिए विदेश भागना चाहती थी। अभियुक्त को विदेश भागने के लिए 30 लाख रुपये की जरूरत थी, इसीलिए उसने दीपक को अपने झूठे प्रेमजाल में फंसाया व तरह-तरह से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पैसे न मिलने पर वह दीपक का मर्डर करने तथा स्वयं आत्महत्या कर उसे व उसके परिवार को फंसाने की धमकी देती थी। आज वह दीपक पर दबाव डालकर फिरौती की 50 हजार रुपये की रकम ले ही रही थी कि पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पुलिस के मुताबिक महिला का एक लंबा आपराधिक इतिहास है, जिसमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न थानों में डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें
1- FIR N. 42/2018 धारा 380 भादवि थाना मुखानी जनपद नैनीताल
2- FIR N. 59/2020 धारा 386/388/389 भादवि कोतवाली मुरादाबाद उत्तर प्रदेश
3- FIR N. 302/2021 धारा 384/504/506/34 भादवि थाना काशीपुर उ0सि0 नगर
4- FIR N. 455/2021 धारा 323/406/420/506/120बी भादवि थाना ट्रांजिट कैम्प उ0सिं0नगर
5- FIR N. 112/2022 धारा 384/506 भादवि थाना डिडोली जनपद अमरोहा उत्तर प्रदेश
6- FIR N. 734/2022 धारा 420 भादवि थाना काशीपुर उ0सिं0नगर
7- FIR N. 618/2024 धारा 384/386/420/504 भादवि थाना रुद्रपुर जनपद उधमसिंहनगर
8- FIR N. 226/2025 धारा 420/506 भादवि थाना रुद्रपुर जनपद उ0सिं0नगर
9- FIR N. 227/2025 धारा 386/420/504 भादवि थाना रुद्रपुर जनपद उ0सिं0नगर शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: राष्ट्रपति का 1-2 नवंबर को दौरा, तैयारियों में जुटा प्रशासन

पुलिस अब यह मान रही है कि लोकलाज और बदनामी के डर से कई और पीड़ित सामने नहीं आ पा रहे हैं। महिला का आपराधिक इतिहास बेहद संगीन है और वह बार-बार पहचान और सिम बदलकर पुलिस को चकमा देती रही है।

शिकायत से गिरफ्तारी तक: पूरा घटनाक्रम

6 जून 2025 को कोतवाली रुद्रपुर में दीपक कक्कड़ निवासी भूरारानी रोड, रुद्रपुर द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त महिला को गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता के अनुसार, महिला ने खुद को अंकिता शर्मा बताकर हाईकोर्ट की एडवोकेट के रूप में प्रस्तुत किया और धीरे-धीरे चैटिंग के माध्यम से प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद दीपक से पांच लाख रुपये हड़प लिए और विवाह का नाटक कर घर में रहने लगी।

महिला ने दीपक पर मानसिक दबाव डालते हुए 30 लाख रुपये की मांग की और धमकी दी कि पैसे न देने पर वह खुदकुशी कर दीपक और उसके परिवार को झूठे केस में फंसा देगी। शक होने पर जब दीपक ने महिला की जांच कराई, तो सामने आया कि उसका असली नाम हीना रावत पुत्री बलवंत सिंह निवासी खरमासा कुंडेश्वरी, थाना काशीपुर है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: उत्तराखंड में फिर डोली धरती, यहां लगे भूकंप के झटके

गिरफ्तारी और बरामदगी

6/7 जून की रात रुद्रपुर पुलिस ने अभियुक्ता हिना रावत को उदय होटल के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के समय उसके पास से 50,000 रुपये की फिरौती की नकदी और एक फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ।

पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे

पुलिस पूछताछ में हिना ने कबूला कि वह पहले से शादीशुदा है और उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। विदेश भागने की तैयारी में वह 30 लाख रुपये जुटाने की फिराक में थी। दीपक कक्कड़ को इसी उद्देश्य से फंसाया गया था।

लूट और ब्लैकमेलिंग के अलग-अलग तरीके

आरोपी महिला हिना रावत की कार्यप्रणाली बहुआयामी और सुनियोजित थी। वह कभी हाईकोर्ट की वकील, कभी ब्रांड एंबेसडर, तो कभी बिजनेस पार्टनर या सरकारी ठेकेदार बनकर लोगों को ठगती थी। बताया जा रहा है अब तक करीब 50 से अधिक लोगों को उक्त महिला अपना शिकार बना चुकी है।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Udham Singh nagar Udham Singh Nagar Crime News Udham Singh Nagar News Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गैरसैंण में 12 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए Uttarakhand News: गैरसैंण को 232 करोड़ की सौगात, CM धामी ने 12 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Uttarakhand News: गैरसैंण को 232 करोड़ की सौगात, CM धामी ने 12 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

Mohan Chandra Joshi October 28, 2026
राष्ट्रपति के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर देहरादून में तैयारियों की समीक्षा करते जिलाधिकारी Uttarakhand News: राष्ट्रपति का 1-2 नवंबर को दौरा, तैयारियों में जुटा प्रशासन
  • उत्तराखंड

Uttarakhand News: राष्ट्रपति का 1-2 नवंबर को दौरा, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Mohan Chandra Joshi October 28, 2026
बेलबाबा क्षेत्र में उत्तराखंड हाईकोर्ट परिसर के लिए वन भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव खारिज Uttarakhand News: हाईकोर्ट शिफ्टिंग की राह मुश्किल, बेलबाबा का प्रस्ताव भी खारिज
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Uttarakhand News: हाईकोर्ट शिफ्टिंग की राह मुश्किल, बेलबाबा का प्रस्ताव भी खारिज

Mohan Chandra Joshi October 28, 2026
उत्तराखंड में भूकंप के झटकों के बाद बागेश्वर जिले का सांकेतिक दृश्य Uttarakhand News: उत्तराखंड में फिर डोली धरती, यहां लगे भूकंप के झटके
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

Uttarakhand News: उत्तराखंड में फिर डोली धरती, यहां लगे भूकंप के झटके

Mohan Chandra Joshi October 27, 2026
बागेश्वर में गोमती नदी में स्कूटी गिरने के बाद एसडीआरएफ का रेस्क्यू अभियान Bageshwar News: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, युवक की मौत; फरवरी में होनी थी शादी
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • बागेश्वर

Bageshwar News: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, युवक की मौत; फरवरी में होनी थी शादी

Mohan Chandra Joshi October 27, 2026
गैरसैंण भराड़ीसैंण में अनुपूरक बजट और विकास योजनाओं पर जानकारी देते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: सीएम धामी ने बताया अनुपूरक बजट का रोडमैप, विकास और जनकल्याण पर जोर
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Uttarakhand News: सीएम धामी ने बताया अनुपूरक बजट का रोडमैप, विकास और जनकल्याण पर जोर

Mohan Chandra Joshi October 27, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गैरसैंण में 12 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए Uttarakhand News: गैरसैंण को 232 करोड़ की सौगात, CM धामी ने 12 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
    • उत्तराखंड
    • चमोली

    Uttarakhand News: गैरसैंण को 232 करोड़ की सौगात, CM धामी ने 12 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

  • राष्ट्रपति के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर देहरादून में तैयारियों की समीक्षा करते जिलाधिकारी Uttarakhand News: राष्ट्रपति का 1-2 नवंबर को दौरा, तैयारियों में जुटा प्रशासन
    • उत्तराखंड

    Uttarakhand News: राष्ट्रपति का 1-2 नवंबर को दौरा, तैयारियों में जुटा प्रशासन

  • बेलबाबा क्षेत्र में उत्तराखंड हाईकोर्ट परिसर के लिए वन भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव खारिज Uttarakhand News: हाईकोर्ट शिफ्टिंग की राह मुश्किल, बेलबाबा का प्रस्ताव भी खारिज
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: हाईकोर्ट शिफ्टिंग की राह मुश्किल, बेलबाबा का प्रस्ताव भी खारिज

  • उत्तराखंड में भूकंप के झटकों के बाद बागेश्वर जिले का सांकेतिक दृश्य Uttarakhand News: उत्तराखंड में फिर डोली धरती, यहां लगे भूकंप के झटके
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर

    Uttarakhand News: उत्तराखंड में फिर डोली धरती, यहां लगे भूकंप के झटके

  • बागेश्वर में गोमती नदी में स्कूटी गिरने के बाद एसडीआरएफ का रेस्क्यू अभियान Bageshwar News: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, युवक की मौत; फरवरी में होनी थी शादी
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • बागेश्वर

    Bageshwar News: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, युवक की मौत; फरवरी में होनी थी शादी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (480)
  • अल्मोड़ा (645)
  • उत्तरकाशी (294)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,922)
  • उधमसिंह नगर (1,358)
  • क्राइम (3,571)
  • खेल (367)
  • चंपावत (1,020)
  • चमोली (464)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (763)
  • देहरादून (11,447)
  • नैनीताल (6,631)
  • पर्यटन (227)
  • पिथौरागढ़ (491)
  • पौड़ी (317)
  • बागेश्वर (991)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,239)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,174)
  • रुद्रप्रयाग (728)
  • रोजगार (535)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (665)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (959)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: गैरसैंण को 232 करोड़ की सौगात, CM धामी ने 12 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास Uttarakhand News: गैरसैंण को 232 करोड़ की सौगात, CM धामी ने 12 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास Uttarakhand News: राष्ट्रपति का 1-2 नवंबर को दौरा, तैयारियों में जुटा प्रशासन Uttarakhand News: राष्ट्रपति का 1-2 नवंबर को दौरा, तैयारियों में जुटा प्रशासन Uttarakhand News: हाईकोर्ट शिफ्टिंग की राह मुश्किल, बेलबाबा का प्रस्ताव भी खारिज Uttarakhand News: हाईकोर्ट शिफ्टिंग की राह मुश्किल, बेलबाबा का प्रस्ताव भी खारिज Uttarakhand News: उत्तराखंड में फिर डोली धरती, यहां लगे भूकंप के झटके Uttarakhand News: उत्तराखंड में फिर डोली धरती, यहां लगे भूकंप के झटके Bageshwar News: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, युवक की मौत; फरवरी में होनी थी शादी Bageshwar News: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, युवक की मौत; फरवरी में होनी थी शादी