Uttarakhand: मॉर्निंग वॉक पर निकले दो लोगों की सड़क हादसे में मौत ,परिजनों में कोहराम
Two people who went out for morning walk died in a road accident Dehradun News ऋषिकेश। मॉर्निंग वॉक पर निकले दो लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। एयरपोर्ट तिराहा और जौलीग्रांट पुलिस चौकी के बीच ऋषिकेश मुख्य मार्ग पर मॉर्निंग वॉक पर निकले दो बुजुर्गों की तेजर रफ्तार अज्ञात वाहन से टक्कर लगने से मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लिया। इधर घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक वीर सिंह बिष्ट (75) पुत्र स्वर्गीय शिव सिंह बिष्ट निवासी वार्ड नंबर 8 अठुरवाला और दलपति सिंह (65) पुत्र शिव सिंह निवासी वार्ड 7 जोगियाना, अठुरवाला दोनों मॉर्निंग वॉक पर ऋषिकेश मुख्य मार्ग पर निकले थे। जहां अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर दोनों शव अलग-अलग कुछ दूरी पर पड़े हुए थे।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। निवर्तमान सभासद संदीप नेगी ने बताया कि बीर सिंह खेती बाड़ी करते थे। और दलपत सिंह वन विभाग से रिटायर्ड थे। घटना के बाद दोनों के परिवार में मातम छा गया है, चौकी इंचार्ज सुमित चौधरी ने बताया कि वाहन चालक के बारे में छानबीन की जा रही है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


