Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Lalkuan News: ITC लिमिटेड के हाथों में आई सेंचुरी पल्प एंड पेपर, 41 साल बाद औद्योगिक इतिहास का नया अध्याय
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राष्ट्रीय

Lalkuan News: ITC लिमिटेड के हाथों में आई सेंचुरी पल्प एंड पेपर, 41 साल बाद औद्योगिक इतिहास का नया अध्याय

सेंचुरी पल्प एंड पेपर का आईटीसी लिमिटेड में विलय केवल स्वामित्व परिवर्तन नहीं, बल्कि उत्तराखंड के औद्योगिक परिदृश्य में एक बड़ा बदलाव है। इससे उत्पादन क्षमता, निवेश और भविष्य में रोजगार के नए अवसरों की संभावनाएं मजबूत होने की उम्मीद है, जबकि लालकुआं की औद्योगिक पहचान को भी नया विस्तार मिल सकता है।
Mohan Chandra Joshi August 2, 2026
आईटीसी लिमिटेड द्वारा सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के अधिग्रहण के बाद लालकुआं स्थित औद्योगिक इकाई।

41 वर्षों की औद्योगिक विरासत के बाद लालकुआं की सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल अब आधिकारिक रूप से आईटीसी लिमिटेड के अधीन संचालित होगी।

ख़बर शेयर करें -

1 अगस्त 2026 से अधिग्रहण प्रभावी, करीब 8 हजार कर्मचारियों के साथ संयंत्र, संपत्तियां और संचालन पूरी तरह ITC लिमिटेड को हस्तांतरित

लालकुआं। उत्तराखंड की सबसे महत्वपूर्ण औद्योगिक इकाइयों में शुमार सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल ने शनिवार से एक नए दौर में प्रवेश कर लिया। आईटीसी लिमिटेड (ITC Limited) ने आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट लिमिटेड के पल्प एवं पेपर कारोबार ‘सेंचुरी पल्प एंड पेपर’ के अधिग्रहण की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। कंपनी के अनुसार यह अधिग्रहण 1 अगस्त 2026 से प्रभावी हो गया है।
आईटीसी लिमिटेड द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार यह सौदा बिजनेस ट्रांसफर एग्रीमेंट के तहत स्लंप सेल (Slump Sale) आधार पर संपन्न हुआ है। इसके साथ ही सेंचुरी पल्प एंड पेपर से जुड़े सभी संयंत्र, परिसंपत्तियां, देनदारियां, अनुबंध, लाइसेंस तथा कर्मचारी अब आईटीसी लिमिटेड का हिस्सा बन गए हैं।
कंपनी सचिव एवं कार्यकारी उपाध्यक्ष आर. के. सिंघी ने बताया कि यह अधिग्रहण 31 मार्च 2025 और 17 दिसंबर 2025 को जारी पूर्व सूचनाओं के क्रम में अब औपचारिक रूप से पूरा हो चुका है। कंपनी का कहना है कि इस अधिग्रहण से पल्प एवं पेपर व्यवसाय में उसकी उत्पादन क्षमता और बाजार में मौजूदगी और मजबूत होगी तथा यह कंपनी की दीर्घकालिक विस्तार रणनीति का अहम कदम है।
उधर, लालकुआं में भी इस बदलाव को लेकर औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। मिल के अधिकारियों, नियमित कर्मचारियों, स्टाफ तथा ठेका कर्मियों से स्थानांतरण संबंधी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करा लिए गए हैं। नए प्रबंधन ने कर्मचारियों का स्वागत करने के लिए भोजनालय में विशेष भोज का आयोजन किया, जहां उन्हें नए संगठन का हिस्सा बनने पर शुभकामनाएं और पारितोषिक भी प्रदान किए गए।
वर्ष 1984 में तत्कालीन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय पंडित नारायण दत्त तिवारी के विशेष प्रयासों से स्थापित यह मिल पिछले 41 वर्षों से लालकुआं की औद्योगिक पहचान, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों का प्रमुख आधार रही है। देश के कागज उद्योग में इस इकाई ने अपनी अलग पहचान बनाई और हजारों परिवारों की आजीविका का केंद्र बनी रही।
वर्तमान में इस इकाई में लगभग 8,000 अधिकारी, कर्मचारी और ठेका कर्मी कार्यरत हैं। लालकुआं, बिंदुखत्ता, घोड़ानाला सहित आसपास के क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से इसी उद्योग पर निर्भर रही है। ऐसे में आईटीसी लिमिटेड के अधिग्रहण को क्षेत्र के औद्योगिक विकास और भविष्य की संभावनाओं के लिहाज से एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने ‘आपके द्वार’ जनसुनवाई में सुनीं महिलाओं की समस्याएं
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #CenturyPulpAndPaper #ITCLimited #Lalkuan #PaperIndustry #UttarakhandIndustry #UttarakhandMorningPost

Related Stories

श्रीनगर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत करते स्थानीय लोग। Pauri News: श्रीनगर में मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत, 9.13 करोड़ की 9 विकास योजनाओं की सौगात
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

Pauri News: श्रीनगर में मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत, 9.13 करोड़ की 9 विकास योजनाओं की सौगात

Mohan Chandra Joshi October 31, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड पुलिस के नए ध्वज और प्रतीक चिह्नों का अनावरण करते हुए। Dehradun News: मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस के नए गौरव चिह्नों का किया अनावरण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस के नए गौरव चिह्नों का किया अनावरण

Mohan Chandra Joshi October 31, 2026
रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवाओं के साथ। Uttarakhand News: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, हर ग्राम पंचायत में बनेगा खेल क्लब
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, हर ग्राम पंचायत में बनेगा खेल क्लब

Mohan Chandra Joshi October 31, 2026
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के बाद मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान। Uttarakhand Weather Update: बारिश-बर्फबारी के बाद 3 से 6 नवंबर तक मौसम रहेगा शुष्क
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: बारिश-बर्फबारी के बाद 3 से 6 नवंबर तक मौसम रहेगा शुष्क

Mohan Chandra Joshi October 31, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। Dehradun News: सीएम धामी ने सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सीएम धामी ने सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

Mohan Chandra Joshi October 31, 2026
हाथी के हमले में महिला की मौत से जुड़ी प्रतीकात्मक तस्वीर, सफेद चादर से ढका शव और बाहर दिखाई देता हाथ। Khatima News: जंगल में चारा लेने गई महिला को हाथी ने कुचला, परिवार में मचा कोहराम
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Khatima News: जंगल में चारा लेने गई महिला को हाथी ने कुचला, परिवार में मचा कोहराम

Mohan Chandra Joshi October 31, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • श्रीनगर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत करते स्थानीय लोग। Pauri News: श्रीनगर में मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत, 9.13 करोड़ की 9 विकास योजनाओं की सौगात
    • उत्तराखंड
    • पौड़ी

    Pauri News: श्रीनगर में मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत, 9.13 करोड़ की 9 विकास योजनाओं की सौगात

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड पुलिस के नए ध्वज और प्रतीक चिह्नों का अनावरण करते हुए। Dehradun News: मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस के नए गौरव चिह्नों का किया अनावरण
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस के नए गौरव चिह्नों का किया अनावरण

  • रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवाओं के साथ। Uttarakhand News: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, हर ग्राम पंचायत में बनेगा खेल क्लब
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, हर ग्राम पंचायत में बनेगा खेल क्लब

  • उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के बाद मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान। Uttarakhand Weather Update: बारिश-बर्फबारी के बाद 3 से 6 नवंबर तक मौसम रहेगा शुष्क
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: बारिश-बर्फबारी के बाद 3 से 6 नवंबर तक मौसम रहेगा शुष्क

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। Dehradun News: सीएम धामी ने सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सीएम धामी ने सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (480)
  • अल्मोड़ा (647)
  • उत्तरकाशी (294)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,967)
  • उधमसिंह नगर (1,363)
  • क्राइम (3,576)
  • खेल (367)
  • चंपावत (1,020)
  • चमोली (469)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (768)
  • देहरादून (11,470)
  • नैनीताल (6,639)
  • पर्यटन (228)
  • पिथौरागढ़ (491)
  • पौड़ी (318)
  • बागेश्वर (991)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,244)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,175)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (536)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (666)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (959)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Pauri News: श्रीनगर में मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत, 9.13 करोड़ की 9 विकास योजनाओं की सौगात Pauri News: श्रीनगर में मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत, 9.13 करोड़ की 9 विकास योजनाओं की सौगात Dehradun News: मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस के नए गौरव चिह्नों का किया अनावरण Dehradun News: मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस के नए गौरव चिह्नों का किया अनावरण Uttarakhand News: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, हर ग्राम पंचायत में बनेगा खेल क्लब Uttarakhand News: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, हर ग्राम पंचायत में बनेगा खेल क्लब Uttarakhand Weather Update: बारिश-बर्फबारी के बाद 3 से 6 नवंबर तक मौसम रहेगा शुष्क Uttarakhand Weather Update: बारिश-बर्फबारी के बाद 3 से 6 नवंबर तक मौसम रहेगा शुष्क Dehradun News: सीएम धामी ने सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन Dehradun News: सीएम धामी ने सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन