उत्तराखंड: गंगा की तेज धारा में समाए दो दोस्त, स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा
हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान हुआ हादसा, सवा घंटे के रेस्क्यू के बाद मिले दोनों के शव
गाजियाबाद के रहने वाले थे दोनों दोस्त, पुलिस ने सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करने की दी अपील
हरिद्वार ,05 अप्रैल 2026। कोतवाली नगर क्षेत्र के दूधिया बंध में रविवार सुबह गंगा नदी में स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्नान करते समय दो युवक अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब सवा घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद दोनों युवकों के शव गंगा से बरामद कर लिए गए। शवों को जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, दोनों मृतक आपस में दोस्त थे और गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आए थे। मृतकों की पहचान बृजेश कुमार त्रिपाठी (43) पुत्र राजनाथ त्रिपाठी निवासी राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद और सचिन त्यागी (39) पुत्र जगजीत सिंह त्यागी निवासी राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद के रूप में हुई है। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
पुलिस की अपील:
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। साथ ही लोगों से अपील की है कि वे केवल निर्धारित और सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें तथा चेतावनी संकेतों का पालन करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


