उत्तराखंड: यहां परिवहन कर अधिकारी ने खुद को मारी गोली
- हालत नाजुक , मामले की जांच में जुटी पुलिस
रूद्रपुर। एआरटीओ रुद्रपुर में तैनात परिवहन कर अधिकारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को गोली मार ली , उन्हें गंभीर हालत में एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल ले जाया गया । घटना आज सुबह की है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह एआरटी आफिस में तैनात जसवीर ने रामनगर रोड स्थित अपने आवास पर अपनी कनपटी पर रिवाल्वर लगा कर खुद को गाली मार ली।
गोली की आवाज सुनते ही परिजनों में हड़कंप मच गया उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो जसवीर खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। आनन फानन में घायल को तत्काल उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। घायल को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है जसवीर सिंह इन दिनों रुद्रपुर चेक पोस्ट पर परिवहन कर अधिकारी के रूप में कार्यरत है। लगभग 2 वर्ष पूर्व पदोन्नति के बाद उसका काशीपुर से उधम सिंह नगर उप संभाग में रुद्रपुर के लिए तबादला किया गया था। बता दें कि काशीपुर के रामनगर रोड निवासी जसवीर सिंह पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष एंव राज्य आंदोलनकारी भी रहे हैं।
उन्होंने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया पुलिस पूरे मामले की बारीकी से तफ्तीश कर रही है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


