उत्तराखंड दुखद: यहां गंगा नहाते समय पिता के हाथ से छूटी 5 साल की मासूम और गंगा में समाई , एक युवक भी डूबा
- पुलिस – एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू एंड सर्च अभियान में जुटी
देहरादून। उत्तराखंड के ऋषिकेश से दुखद खबर सामने आई है यहां मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत शीशमझाड़ी स्थित गंगा घाट पर एक पांच वर्षीय बालिका गंगा में बह गई। एसडीआरएफ की टीम बालिका की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अशोक नगर दिल्ली निवासी एक परिवार शीशमझाड़ी स्थित वेदांत आश्रम में रुका था। रविवार की सुबह परिवार के सदस्य गंगा तट पर स्नान के लिए चले गए। उनके साथ उनकी पांच वर्षीय पुत्री भी थी।
गंगा में तेज बहाव होने के कारण नहाते समय अचानक पांच वर्षीय आशी पुत्री अमरनाथ अपने पिता के हाथों से छूट गई और तेज धारा में बह गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्चिंग अभियान शुरू किया। फिलहाल बालिका का कुछ पता नहीं चल पाया है।

उधर, पौड़ी गढ़वाल के राजस्व क्षेत्र तल्ला ढांगू सिरासु स्थित एक कैंप के समीप मुजफ्फनगर उत्तरप्रदेश निवासी 28 वर्षीय अरुण कुमार पुत्र जसपाल सिंह नहाते समय गंगा के तेज बहाव की चपेट में आकर बहाने लगा और कुछ आगे जाकर डूब गया । एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास सर्च अभियान चलाकर युवक की तलाश की लेकिन युवक का पता नहीं चला पाया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Nita Ambani News: नीता अंबानी की बड़ी पहल, 5 हजार जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर