उत्तराखंड – आज का मौसम , इन सात जिलों में भारी से बहुत भारी बरसात की लाल चेतावनी , रखें सावधानी
Dehradun, Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक जमकर वर्षा हो रही है। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित होने के साथ ही नदी नाले उफान पर हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में 16 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना है जिसको लेकर मौसम का रेट ऑरेंज तथा येलो अलर्ट जारी किया गया है। Uttarakhand Weather Update
आज का मौसम पूर्वानुमान
उत्तराखंड में आज रविवार 13 अगस्त को सात जनपदों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है वहीं शेष जनपदों में भारी बारिश का येलो अलर्ट घोषित किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक आज राज्य के देहरादून ,नैनीताल ,उधम सिंह नगर ,टिहरी ,पौड़ी , चंपावत और हरिद्वार जिले में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर इन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। सभी जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा गया है। Uttarakhand Weather Update
1 सप्ताह में 24 फीसदी अधिक बारिश
बीते कुछ दिनों से प्रदेशभर में हो रही बारिश लोगों को खूब सता रही है। आंकड़ों पर नजर डाले तो प्रदेश में बीते एक सप्ताह में सामान्य से 24 फीसदी अधिक बारिश हुई है। सबसे अधिक बागेश्वर जिले में 235.6 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 308 फीसदी अधिक है। जबकि देहरादून जिले में 142.6 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 11 फीसदी अधिक है। जबकि उत्तरकाशी जिले में सबसे कम 22.2 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 78 फीसदी कम है। Uttarakhand Weather Update

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


