Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand: भारत नेट फेज 2 के अंतर्गत जुड़ेंगे प्रदेश के हजारों गांव- सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: भारत नेट फेज 2 के अंतर्गत जुड़ेंगे प्रदेश के हजारों गांव- सीएम धामी

Mohan Chandra Joshi September 7, 2022
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री ने किया बोधिसत्व विचार श्रृंखला उत्तराखण्ड की डिजिटल उड़ान कार्यक्रम को सम्बोधित।

प्रदेश के कामन सर्विस सेंटरों से जुड़ उद्यमियों से किया संवाद।

ग्रामीण स्तर पर दी जा रही सेवाओं की ली जानकारी।

विचार श्रृंखला में प्राप्त सुझावों पर दिया जायेगा ध्यान।

प्रदेश में 4 जी एव 5 जी सेवा के 1200 से अधिक टावर स्वीकृत करने के लिये प्रधानमंत्री का जताया आभार।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित बोधिसत्व विचार श्रृंखला उत्तराखण्ड की डिजिटल उड़ान कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कामन सर्विस सेंटरों से जुड़े उद्यमियों से संवाद कर उनके विचार भी सुने। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में उनके स्तर पर दी जा रही सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर क्षेत्र की समस्याओं का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संवाद कार्यक्रम में प्राप्त सुझावों पर ध्यान दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 4 जी एवं 5 जी के 1200 से अधिक टावर स्थापित किये जा रहे हैं। इसके लिये उन्होंने प्रधानमंत्री का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत नेट फेज 2 में प्रदेश के हजारों गांवों को जोड़ा जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान युग टेक्नोलॉजी का युग है और देश व दुनिया में इस नयी टेक्नोलॉजी से बदलाव आया है। जीवन का कोई भी क्षेत्र हो शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, उद्यमिता, मनोरंजन और गवर्नेंस – सब तरफ टेक्नोलॉजी का प्रभाव है। आज दुनिया के मध्य दूरियों का कोई विशेष महत्व नहीं रह गया है क्योंकि वर्चुअल- डिजिटल माध्यम दुनिया में एक सशक्त माध्यम के रूप में उभरा है जिसने गांव देहात को इस इंटरनेट की दुनिया में विकास के नये मानक और उंचे पायदानों पर स्थापित करने का कार्य किया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Crime News: लूट, मारपीट और अप्राकृतिक कृत्य का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी की अदभुत मोदी-फाईड (MODI-FIED) कार्य शैली से इस देश को बदलने की रीति और नीति इसी डिजिटल क्रांति से जुड़ी है। उत्तराखण्ड, डिजिटल राज्य के रूप में अपनी पहचान बना रहा है, इसको विकास के ऊंचे पायदानों पर चढ़ने के लिए जिस डिजिटल इंजन की आवश्यकता है, यह यही गांव-गांव तक फैले हुए इस राज्य के कोने-कोने से जुड़े हुए यही कामन सर्विस सेन्टर (जन सेवा केन्द्र) है जिसके हजारों उद्यमी आज नयी परिभाषाएं गढ़ रहे है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय मोबाइल और इन्टरनेट के अदभुत मिश्ररण से पैदा हुयी क्रांति का है इस तकनीकि के द्वारा हम तमाम विकास योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुचाने तथा आदर्श उत्तराखण्ड के लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होगें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने 1 जुलाई 2014 को डिजिटल इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत की थी। हमारे लिए डिजिटल इंडिया का मतलब है कि देश के हर व्यक्ति को सभी सरकारी वगैर सरकारी सेवाएं आसानी से उपलब्ध करायी जा सके। दुनिया का 40 प्रतिशत डिजिटल ट्रांजेक्शन भारत में हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुकूल औद्योगिक नीति और उदार कर लाभों से उत्पन्न पूंजी निवेश में भारी वृद्धि के कारण उत्तराखंड अब भारत में सबसे तेजी से बढ़ते राज्यों में से एक के रूप में उभर रहा है। इसने राज्य में निवेश करने और पहाड़ी राज्य के निरंतर विकास का हिस्सा बनने के लिए उद्योगों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं। राज्य के यह समावेशी विकास का लक्ष्य आईटी क्षेत्र के बिना हासिल नहीं किया जा सकता। डिजिटल उत्तराखंड का उद्देश्य राज्य में रोजगार सृजन, स्वास्थ्य, शिक्षा और औद्योगिक विकास में नए आयाम हासिल करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देशवासियों को उनके घर के आसपास सभी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हमारी सरकार ने सीएससी स्कीम को प्रोत्साहन दिया और आज उत्तराखंड में करीब 11474 सीएससी हैं। इन सीएससी को ग्रामीण इलाके में उद्यमी चलाते हैं जिसमें बड़ी संख्या में महिला उद्यमी भी शामिल हैं जो हमारे लिए बहुत गर्व की बात है। ये सब उद्यमी नई डिजिटल टेक्नॉलोजी के बारे में लोगों को अवगत कराते हैं. डिजिटल सेवाएं लेने में मदद करते हैं और ग्रामीण इलाके में युवाओं को स्किल ट्रेनिंग लेने में सहायता करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: उत्तराखंड बनेगा स्किल हब, मुख्य सचिव ने एकीकृत डैशबोर्ड के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल पोर्टल ’अपनी सरकार’ के जरिए राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित सभी सेवाओं को ऑनलाइन लाया जा रहा है जिससे सरकारी कार्यों में पारदर्शिता आ रही है, यह न केवल सरकारी सेवाएं ऑनलाइन प्रदान करेगा बल्कि नए ’अपनी सरकार पोर्टल पर ई- जिला पोर्टल के तहत सभी सेवाएं भी दी जा रहीं हैं।

हमारी सरकार का प्रयास ये है कि हम हर व्यक्ति को सक्षम बनाएं ताकि वो नई डिजिटल टेक्नोलॉजी का उपयोग अपने जीवन को सरल और जीविका को सुधारने में कर सके। इसी संदर्भ में हमने पीएमजी दिशा प्रोग्राम की शुरुआत की। हमारा उद्देश्य है कि ग्रामीण इलाकों में रहने वाले हर परिवार के एक सदस्य को डिजिटल लिट्रेसी की ट्रेनिंग दें जिससे वह डिजिटल टेक्नोलॉजी जैसे मोबाइल, इंटरनेट, कम्प्यूटर आदि का उपयोग करना सीख सके।

उन्होंने ने विश्वास व्यक्त किया कि सीएससी के माध्यम से अधिक से अधिक गांव, देहात व नगरों में युवक-युवतियां जुड़ेंगी तथा सक्षम होकर आदर्श और आर्थिक दृष्टि से सम्पन्न उत्तराखण्ड के निर्माण में सहयोगी बनेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले देश में हताशा व निराशा का वातावरण था। श्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश व दुनिया में भारत का मान व सम्मान बढ़ा है। हर क्षेत्र में नेतृत्व करने वाला भारत बना है। प्रधानमंत्री ने 21 वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है। हम इस दिशा में रोड मैप बना कर कार्य कर रहे हैं। राज्य के विकास में जन भागीदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है। नीति आयोग से हिमालयी राज्यों के लिये अलग से विकास का मॉडल तैयार करने की अपेक्षा की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: जिले भर में 8 से 16 अगस्त तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, डीएम ने गठित कीं तीन स्तरीय टीमें

इस अवसर पर कामन सर्विस सेंटर के सीईओ श्री संजय राकेश ने कहा कि देश में 15 साल पहले यह यात्रा शुरू हुई थी। सरकार की सुविधाओं का लाभ लोगों को उनके घरों तक पहुंचाना हमारा उद्देश्य है। पूरे देश में 5.50 लाख सेंटर हैं जो गांवों में भी सेवा उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लाखों लोग हमसे जुड़ हैं। उन्होंने कहा कि रूरल बीपीओ के साथ शहरी क्षेत्रों में कॉल सेंटर बनाये जाने की योजना है। उन्होंने कहा कि सीएससी की सेवाओं को वन स्टॉप सॉल्यूशन के रूप में पहचान बन रही है। ई ग्राम स्वराज की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रदेश भर के जिल सीएससी संचालाकों द्वारा आनलाइन व आफ लाइन अपने विचार व सुझाव रखे उनमें नेहा भट्ट रानीखेत, पंकज गैडी गैरसैंण, विनीत अग्रवाल देहरादून, विशाल चन्द्र चम्पावत, यशवीर सिंह चकराता, राजीव कुमार हरिद्वार, मुस्तकीम हसन सहसपुर, स्मृति मोगरा लक्सर, दिवाकर भट्ट भटवाड़ी, आशीष रावत रूद्रप्रयाग, हरि सिंह धामी धारचूला, देवेन्द्र सिंह कोरंगा मुन्स्यारी, दीपक चौहान डोईवाला, राजू कश्यप आदि प्रमुख थे।

कार्यक्रम का संचालन महानिदेशक यूकॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत ने किया। विधायक श्री प्रदीप बत्रा एवं निदेशक आईटीडीए श्री अमित सिन्हा सहित बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में अपस्थित रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarakhand: भारत नेट फेज 2 के अंतर्गत जुड़ेंगे प्रदेश के हजारों गांव- सीएम धामी उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी

Related Stories

उत्तराखंड में मानसून के दौरान बादलों से घिरा आसमान Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
देहरादून में PWD के तीन इंजीनियरों के निलंबन की प्रतीकात्मक तस्वीर Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
देहरादून सचिवालय में कौशल विकास एवं रोजगार योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। Uttarakhand News: उत्तराखंड बनेगा स्किल हब, मुख्य सचिव ने एकीकृत डैशबोर्ड के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड बनेगा स्किल हब, मुख्य सचिव ने एकीकृत डैशबोर्ड के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 7, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। Uttarakhand Cabinet Decisions: धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले, मजदूरी संहिता-2026 मंजूर; छंटनी कर्मचारियों की वापसी का रास्ता साफ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand Cabinet Decisions: धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले, मजदूरी संहिता-2026 मंजूर; छंटनी कर्मचारियों की वापसी का रास्ता साफ

Mohan Chandra Joshi August 7, 2026
टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग मार्ग पर खाई में गिरे बोलेरो वाहन के बाद राहत एवं बचाव अभियान चलाती एसडीआरएफ और पुलिस टीम। Uttarakhand Accident: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • दुर्घटना

Uttarakhand Accident: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Mohan Chandra Joshi August 7, 2026
हल्द्वानी की गौला नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत के बाद घटनास्थल। Haldwani News: गौला नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, नहाने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Haldwani News: गौला नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, नहाने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

Mohan Chandra Joshi August 7, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में मानसून के दौरान बादलों से घिरा आसमान Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार

  • देहरादून में PWD के तीन इंजीनियरों के निलंबन की प्रतीकात्मक तस्वीर Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला

  • देहरादून सचिवालय में कौशल विकास एवं रोजगार योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। Uttarakhand News: उत्तराखंड बनेगा स्किल हब, मुख्य सचिव ने एकीकृत डैशबोर्ड के दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: उत्तराखंड बनेगा स्किल हब, मुख्य सचिव ने एकीकृत डैशबोर्ड के दिए निर्देश

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। Uttarakhand Cabinet Decisions: धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले, मजदूरी संहिता-2026 मंजूर; छंटनी कर्मचारियों की वापसी का रास्ता साफ
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand Cabinet Decisions: धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले, मजदूरी संहिता-2026 मंजूर; छंटनी कर्मचारियों की वापसी का रास्ता साफ

  • टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग मार्ग पर खाई में गिरे बोलेरो वाहन के बाद राहत एवं बचाव अभियान चलाती एसडीआरएफ और पुलिस टीम। Uttarakhand Accident: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत
    • उत्तराखंड
    • टिहरी
    • दुर्घटना

    Uttarakhand Accident: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (460)
  • अल्मोड़ा (622)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,047)
  • उधमसिंह नगर (1,315)
  • क्राइम (3,460)
  • खेल (357)
  • चंपावत (972)
  • चमोली (440)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (299)
  • दुर्घटना (688)
  • देहरादून (11,023)
  • नैनीताल (6,433)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (974)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,131)
  • यात्रा (412)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,148)
  • रुद्रप्रयाग (716)
  • रोजगार (512)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (631)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (911)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला Uttarakhand News: उत्तराखंड बनेगा स्किल हब, मुख्य सचिव ने एकीकृत डैशबोर्ड के दिए निर्देश Uttarakhand News: उत्तराखंड बनेगा स्किल हब, मुख्य सचिव ने एकीकृत डैशबोर्ड के दिए निर्देश Uttarakhand Cabinet Decisions: धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले, मजदूरी संहिता-2026 मंजूर; छंटनी कर्मचारियों की वापसी का रास्ता साफ Uttarakhand Cabinet Decisions: धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले, मजदूरी संहिता-2026 मंजूर; छंटनी कर्मचारियों की वापसी का रास्ता साफ Uttarakhand Accident: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत Uttarakhand Accident: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत