Uttarakhand: यहां बैराज में दो शव मिलने से सनसनी
- एसडीआरएफ ने दोनों शवों को बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया

देहरादून। यहां ऋषिकेश चीला बैराज के पास दो शवों के मिलने से सनसनी फैल गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को तैरते देखा तो इसकी सूचना एसडीआरएफ को दी जहां पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो टीम को पता चला कि घटनास्थल पर दो शव दिखाई दे रहे रहे है।
एसडीआरएफ टीम द्वारा दोनों शवों को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया जहां पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे मोर्चरी में भिजवा दिया।
वही एसडीआरएफ टीम प्रभारी उप निरीक्षक कवीन्द्र सजवाण ने बताया कि बरामद शवों में से एक शव सम्भवतः शिवपुरी से ऋषिकेश तक राफ्टिंग करने के दौरान लापता हुए युवक अंकित मुखर्जी निवासी कलकत्ता का है । उक्त युवक के शव के सिर पर हेलमेट था, जिसकी पहचान राफ्टिंग कंपनी द्वारा की गई व दूसरा शव अज्ञात है । फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


