उत्तराखंड- अंगीठी की गैस बनी काल ,दो सगे भाइयों की मौत
टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले के विकास खंड भिलंगना के हिंदाव पट्टी के बगर ग्राम पंचायत में अंगीठी की गैस बनने के कारण दो सगे भाइयों की कमरे के अंदर मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार पट्टी हिंदाव के ग्राम पंचायत बगर के चड़ोली तोक में बीते रात्रि को मकान सिंह नेगी के पुत्र अनुज (16) और आशीष (17) माता-पिता के साथ अंगीठी सेक रहे थे। कुछ देर खाना खाने के बाद दोनों भाई अंगीठी को अपने कमरे में ले गए। बताया जा रहा है कि दोनों भाई एक ही स्कूल में कक्षा 11 वीं में पढ़ते थे। हर रोज की तरह वह भी अंगीठी को कमरे में ले गए। सुबह देर तक दोनों भाइयों ने दरवाजा नहीं खोला। पिता ने आवाज लगाई, लेकिन कमरे के अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। दरवाजा टूटते ही मां और पिता की पैरों तले जमीन खिसक गई। दोनों भाइयों को अपने अपने बेड पर मृत देख माता पिता बेशुध है। वहीं, गांव में मातम छाया हुआ है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल महंगा, देशभर में बढ़ोतरी; उत्तराखंड में भी असर, जानें नए रेट