उत्तराखंड: यहां किराएदार ने नशीला पदार्थ खिलाकर मकान मालकिन से किया दुष्कर्म
रामनगर। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत रामनगर से सनसनीखेज खबर सामने आई है।
यहां मकान में एक किराएदार को रखना एक मकान मालिक को भारी पड़ गया मामला रामनगर कोतवाली क्षेत्र का है जहां किराएदार ने मकान मालिक की गैर मौजूदगी में मकान मालकिन को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है पूरे मामले में महिला ने कोर्ट के माध्यम से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है , रामनगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
बताया जा रहा है कि अल्मोड़ा के चेतन मठपाल रामनगर के एक मोहल्ले में कमरा किराए पर लेकर रहता है। मकान मालकिन का पति बाहर नौकरी करता है महिला ने कहा है कि उसके पति की गैरमौजूदगी में एक दिन चेतन मठपाल उसको धोखे से नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसका उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे दी।
बताया जाता है कि पुलिस द्वारा आरोपित युवक के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने पर पीडिता महिला ने न्यायालय की शरण ली जिसके बाद कोर्ट के आदेश के बाद रामनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है ।
वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कालाढूंगी थाने की महिला एसआई को सौंपा गया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


