Uttarakhand: STF की नशे के सौदागरों पर सबसे बड़ी कार्रवाई , 4.5 करोड़ की स्मैक के साथ दो दबोचे
एक किलो 527 ग्राम स्मैक बरामद
Udham Singh Nagar News- उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने उधम सिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र से दो नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक किलो 527 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। इसकी अनुमानित कीमत 4.50 करोड़ रुपये है।
तस्करों की पहचान हरविंदर सिंह निवासी शक्तिफार्म सितारगंज व जसदीप सिंह निवासी जनता फार्म गौरी खेरा सितारगंज के रूप में हुई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि आरोपित बरेली से नेपाल लेकर जा रहे थे। इसमें जसदीप विदेश जाने की तैयारी कर रहा और इसके लिए रुपये जुटा रहा था, जबकि हरविंदर सिंह करीब दो साल से नशा तस्करी में लिप्त है।
मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिसके अनुपालन में आज उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना खटीमा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए चकरपुर बनमंडी महादेव मंदिर के पास से दो व्यक्ति हरविंदर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी शक्तिफार्म, सितारगंज, व जसंदीप सिंह पुत्र सुरेंद्र पाल सिंह निवासी जनता फार्म गौरी खेरा, सितारगंज को 01 किलो 527 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगणों उपरोक्त द्वारा पूछताछ पर बताया कि बरामद की गयी स्मैक को वह उत्तर प्रदेश के मीरगंज से बबलू नामक व्यक्ति से लेकर आया था। जिसको आज नेपाल में किसी लाला को बेचने जा रहे थे। एएनटीएफ टीम द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी। तस्करी के धन्धे में लिप्त् अभियुक्तगण विगत 02 सालों से मीरगंज से स्मैक लाकर नेपाल मै अपने फिक्स एजेण्टों को सप्लाई करता है।
एएनटीएफ टीम में निरीक्षक पावन स्वरुप, उप निरीक्षक विपिन चंद्र जोशो उप निरीक्षक विनोद जोशी, अपर उपनिरीक्षक जगवीर शरण, मुख्य आरक्षी मनमोहन सिंह,.आरक्षी वीरेंद्र चौहान, आरक्षी इसरार अहमद,थाना खटीमा पुलिस टीम उप निरीक्षक प्रियांशु जोशी, आरक्षी महेश रौंकली, ईशपाल आर्या शामिल थे

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


