Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand SIR 2026: मतदाता सूची की शुद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता, फील्ड सत्यापन और अधूरी मैपिंग में तेजी के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand SIR 2026: मतदाता सूची की शुद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता, फील्ड सत्यापन और अधूरी मैपिंग में तेजी के निर्देश

उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026) अभियान को गति देने के लिए निर्वाचन विभाग ने फील्ड स्तर पर सत्यापन, अधूरी मैपिंग और दस्तावेजों के मिलान पर विशेष जोर दिया है। अधिकारियों को स्वयं फील्ड विजिट कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए गए हैं, जबकि राजनीतिक दलों से भी अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है।
Mohan Chandra Joshi August 3, 2026
देहरादून में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026) अभियान की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को संबोधित करते अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे।

देहरादून में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026) अभियान की प्रगति की समीक्षा करते अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे।

ख़बर शेयर करें -

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को फील्ड सत्यापन, अधूरी मैपिंग पूरी करने और निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप समयबद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश।

देहरादून, 03 अगस्त 2026: अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड विजय कुमार जोगदंडे ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में जनपद की विधानसभावार प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अभियान की अब तक की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से सहसपुर, डोईवाला, विकासनगर एवं मसूरी विधानसभा क्षेत्रों में अभियान को और अधिक गति देने तथा विशेष फोकस के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं की मैपिंग अभी तक नहीं हो पाई है, उन पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा प्रत्येक ऐसे प्रकरण का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां भी किसी प्रकार की समस्या या बाधा आ रही हो, वहां संबंधित बीएलओ से समन्वय स्थापित करते हुए स्वयं फील्ड विजिट करें और समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करें।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 11 मान्य अभिलेखों के आधार पर ही मतदाता सत्यापन एवं मैपिंग की जाए। इसके साथ ही वर्ष 2003 की एसआईआर प्रति, परिवार रजिस्टर तथा अन्य उपलब्ध अभिलेखों का मिलान करते हुए प्रत्येक प्रविष्टि का सावधानीपूर्वक सत्यापन किया जाए, जिससे निर्वाचक नामावली की शुद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।
बैठक में विधानसभावार नोटिसों की स्थिति, 100 से अधिक नोटिस प्राप्त मतदेय स्थलों की प्रगति तथा बीएलओ स्तर पर किए जा रहे कार्यों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि अभियान के दौरान गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी टीमें आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए माइक्रो लेवल प्लान के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करें तथा किसी भी पात्र मतदाता का सत्यापन लंबित न रहने पाए। उन्होंने कहा कि जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को पूरी गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ सफल बनाया जाएगा।
बैठक में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी प्र0 स्मृता परमार, समस्त ईआरओ, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र देवली आदि उपस्थित रहे।

इसके उपरान्त भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड विजय कुमार जोगदंडे एवं जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की संयुक्त अध्यक्षता में सोमवार को जिला कार्यालय सभागार, देहरादून में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, मंत्रियों एवं सचिवों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें तथा बूथ स्तर पर मतदाताओं तक आयोग की जानकारी पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम निर्वाचक नामावली में शामिल करना तथा अपात्र प्रविष्टियों को हटाकर मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाना है।
जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कहा कि जनपद की सभी 10 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में बीएलओ के माध्यम से घर-घर जाकर मतदाताओं को नोटिस वितरित किए जा रहे हैं। विशेष रूप से ऐसे मतदाता जिनके अभिलेखों में विसंगतियां हैं, जिनकी मैपिंग शेष है अथवा जिनके प्रपत्र-6, 7 एवं 8 प्राप्त हुए हैं, उन्हें नियमानुसार नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे अपने बूथ लेवल एजेंट एवं कार्यकर्ताओं के माध्यम से मतदाताओं को निर्धारित तिथियों पर आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होने के लिए प्रेरित करें।
बैठक में बताया गया कि जनपद की 10 विधानसभा सीटों में कुल 2045 बूथ पर विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य संचालित है। जनपद में कुल 11,90,805 प्रारूप मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 3,95,772 मतदाताओं के अभिलेखों में विसंगतियां तथा 1,52,170 मतदाताओं की मैपिंग शेष है। कुल 5,47,942 मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने हैं, जिनमें से 3,91,810 मतदाताओं तक नोटिस वितरित किए जा चुके हैं।
बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि 03 अगस्त से सभी विधानसभा क्षेत्रों में संबंधित मतदान स्थलों पर सुनवाई प्रारंभ कर दी गई है, जो विधानसभावार निर्धारित तिथियों तक चलेगी। सुनवाई के दौरान मतदाता निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत कर अपने दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण करा सकेंगे।
बैठक में बताया गया कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-1 एवं बीएलए-2) की नियुक्ति की जा रही है। साथ ही सभी राजनीतिक दलों से अधिक से अधिक बीएलए नियुक्त करने का अनुरोध किया गया, ताकि पुनरीक्षण कार्य निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुनवाई के दौरान मतदाता आधार कार्ड के अतिरिक्त आयोग द्वारा निर्धारित अन्य वैध दस्तावेज जैसे सरकारी पहचान पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षिक प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर, भूमि अथवा आवास संबंधी अभिलेख आदि प्रस्तुत कर सकते हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने समस्त ईआरओ के नम्बर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधयों से साझा करवाए तथा एसआईआर से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की समस्या, शंका के समाधान के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। उन्होंने समस्त ईआरओ अपनी-2 विधानसभा अन्तर्गत राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ नियमित बैठक करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी प्र0 स्मृता परमार, सहित समस्त ईआरओ, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र देवली आदि उपस्थित रहे तथा उप जिलाधिकारी चकराता एवं ऋषिकेश आनलाईन माध्यम से जुड़े रहे तथा भाजपा से अरविन्द जैन, महेश गुप्ता, कांग्रेस से डॉ0 जसविन्दर सिंह, रितेश जोशी व प्रशांत कण्डारी, सीपीआईएम से अनंत आकाश, आप से दीप्ति रावत व कमल राना, बसपा से सतेन्द्र सिंह व सतेन्द्र चोपड़ा आदि उपस्थ्तिा रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, CM धामी ने 7.52 करोड़ का स्नान घाट किया लोकार्पित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Dehradun #ElectionCommission #SIR2026 #Uttarakhand #UttarakhandMorningPost #VoterList2026

Related Stories

हल्द्वानी के शहीद पार्क में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर आशीर्वाद के दीये जलाते कार्यकर्ता और नागरिक हल्द्वानी में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर जले ‘आशीर्वाद के दीये’, 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

हल्द्वानी में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर जले ‘आशीर्वाद के दीये’, 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

Mohan Chandra Joshi September 17, 2026
IMG-20260917-WA0032 पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, CM धामी ने 7.52 करोड़ का स्नान घाट किया लोकार्पित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, CM धामी ने 7.52 करोड़ का स्नान घाट किया लोकार्पित

Mohan Chandra Joshi September 17, 2026
देहरादून में जिला प्रशासन की पहल से रुद्र प्रताप नेगी की शिक्षा और पुनर्वास की व्यवस्था Dehradun News: परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप का सहारा बना जिला प्रशासन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप का सहारा बना जिला प्रशासन

Mohan Chandra Joshi September 17, 2026
देहरादून सचिवालय में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से मुलाकात करते देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थी Dehradun News: देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों से मिले मुख्य सचिव, तकनीक के साथ कदम मिलाकर चलने की दी सीख
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Dehradun News: देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों से मिले मुख्य सचिव, तकनीक के साथ कदम मिलाकर चलने की दी सीख

Mohan Chandra Joshi September 17, 2026
देहरादून में बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: बाल संरक्षण, पुनर्वास में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: बाल संरक्षण, पुनर्वास में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 17, 2026
नैनीताल आँचल दुग्ध संघ प्लांट में विश्वकर्मा जयंती पर मशीनरी पूजन करते अधिकारी और कर्मचारी Vishwakarma Jayanti: सुंदरकांड, हवन-यज्ञ और आरती से भक्तिमय हुआ नैनीताल आँचल दुग्ध संघ प्लांट परिसर
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Vishwakarma Jayanti: सुंदरकांड, हवन-यज्ञ और आरती से भक्तिमय हुआ नैनीताल आँचल दुग्ध संघ प्लांट परिसर

Mohan Chandra Joshi September 17, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हल्द्वानी के शहीद पार्क में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर आशीर्वाद के दीये जलाते कार्यकर्ता और नागरिक हल्द्वानी में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर जले ‘आशीर्वाद के दीये’, 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    हल्द्वानी में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर जले ‘आशीर्वाद के दीये’, 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

  • IMG-20260917-WA0032 पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, CM धामी ने 7.52 करोड़ का स्नान घाट किया लोकार्पित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, CM धामी ने 7.52 करोड़ का स्नान घाट किया लोकार्पित

  • देहरादून में जिला प्रशासन की पहल से रुद्र प्रताप नेगी की शिक्षा और पुनर्वास की व्यवस्था Dehradun News: परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप का सहारा बना जिला प्रशासन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप का सहारा बना जिला प्रशासन

  • देहरादून सचिवालय में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से मुलाकात करते देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थी Dehradun News: देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों से मिले मुख्य सचिव, तकनीक के साथ कदम मिलाकर चलने की दी सीख
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    Dehradun News: देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों से मिले मुख्य सचिव, तकनीक के साथ कदम मिलाकर चलने की दी सीख

  • देहरादून में बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: बाल संरक्षण, पुनर्वास में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: बाल संरक्षण, पुनर्वास में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (467)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,523)
  • उधमसिंह नगर (1,334)
  • क्राइम (3,516)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (453)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (733)
  • देहरादून (11,258)
  • नैनीताल (6,541)
  • पर्यटन (217)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,201)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (524)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (648)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
हल्द्वानी में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर जले ‘आशीर्वाद के दीये’, 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान हल्द्वानी में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर जले ‘आशीर्वाद के दीये’, 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, CM धामी ने 7.52 करोड़ का स्नान घाट किया लोकार्पित पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, CM धामी ने 7.52 करोड़ का स्नान घाट किया लोकार्पित Dehradun News: परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप का सहारा बना जिला प्रशासन Dehradun News: परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप का सहारा बना जिला प्रशासन Dehradun News: देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों से मिले मुख्य सचिव, तकनीक के साथ कदम मिलाकर चलने की दी सीख Dehradun News: देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों से मिले मुख्य सचिव, तकनीक के साथ कदम मिलाकर चलने की दी सीख Dehradun News: बाल संरक्षण, पुनर्वास में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश Dehradun News: बाल संरक्षण, पुनर्वास में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश