Uttarakhand – यहां पूर्व ग्राम प्रधान को मारी गोली ,इलाके में सनसनी

वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार
पुलिस ने आला अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
Udham Singh Nagar Crime News– उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में अपराध का ग्राफ फिर एक बार बढ़ते जा रहा है। ताजा मामला काशीपुर शहर के कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र के ढकिया गांव का है, जहां आज 21 अगस्त सुबह एक पूर्व प्रधान पर गोली चलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ढकिया गांव के पूर्व प्रधान श्याम सिंह पुत्र रामचंद्र अपनी छोटी बेटी की दवाई लेने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान, आसपास बाग में बैठे अज्ञात व्यक्तियों ने अचानक उन पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हमलावर मौके से फरार हो गए, जबकि श्याम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया और उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। वर्तमान में श्याम सिंह की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। पुलिस को घटनास्थल से कुछ सुराग भी मिले हैं। पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने बताया कि मामले की जांच और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना उत्तराखंड में अपराधियों के हौसले बुलंद होने का संकेत देती है, वहीं पुलिस प्रशासन की सतर्कता और कार्रवाई की चुनौती भी बढ़ गई है। जनता में भी सुरक्षा का भय व्याप्त है। पुलिस का कहना है कि वह इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।





सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें