उत्तराखंड मौसम – आज इन पांच जिलों में वर्षा के आसार , तापमान गिरने से अब ऐसे बढ़ेगी ठंड

Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में अगले 24 घंटे मौसम शुष्क रहने के रहने के साथ ही आंशिक बदलाव की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं बादल छाए रहने व हल्की वर्षा होने के आसार है। शुष्क मौसम में मैदानी क्षेत्रों के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस व पहाड़ों में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। Uttarakhand Weather Today
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज 21 अक्टूबर रविवार को प्रदेश भर में मौसम का मिजाज शुष्क बना रहेगा। राज्य के पांच पर्वतीय जनपदों उत्तरकाशी , रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम रिमझिम वर्षा की संभावना है। वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कहीं कहीं हिमपात के भी आसार बने रहने की संभावना जताई गई है। Uttarakhand Weather Today
पहाड़ से मैदान तक तापमान गिरने से बढ़ेगी ठंड
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पर्वतीय जिलों में मौसम का मिजाज बदलने से पहाड़ों में तापमान में चार डिग्री सेल्सियस के अलावा मैदानी इलाकों में भी तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट देखी जा सकती है।
मैदानी इलाकों में दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। Uttarakhand Weather Today
तापमान
उत्तराखंड में आज सुबह का औसत तापमान 12 डिग्री सेल्सियस , दोपहर में 25 डिग्री सेल्सियस जबकी शाम को 22 डिग्री और रात को 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। Uttarakhand Weather Today











सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें