उत्तराखंड मौसम: पहाड़ में पाला और मैदान में कोहरा ,इन जिलों में बरसात का अलर्ट
Dehradun, Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में इस सप्ताह मौसम का मिजाज बदले रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने पर्वतीय इलाकों में बूंदाबांदी संग बर्फबारी के अलावा मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पहाड़ में पाला और मैदानी इलाकों में कोहरे का प्रकोप बढ़ने से तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी जिसके चलते ठंड में इजाफा होने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के हरिद्वार एवं ऊधमसिंहनगर जनपदों में आज घना कोहरा छाए होने की संभावना जताई है। जबकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। कहीं कहीं बूंदाबांदी होने आसार हैं।
मैदानी क्षेत्रों में कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ाएगा।
मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, हालांकि मैदानी इलाकों में लोगों को कोहरे का सामना करना पड़ सकता है। पहाड़ों में पाला पड़ने से लोगों की दिक्कतें बढ़ेंगी। इससे तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। पर्वतीय क्षेत्र में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक अगले कुछ दिनों में कोहरा और पाला बढ़ने से ठंड में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
Uttarakhand Weather Update

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


