उत्तराखंड मौसम: बदलेगा मौसम का मिजाज ,बरसात के साथ हिमपात से बढेगी ठंड , देखें मौसम पूर्वानुमान

Dehradun , Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 11 जनवरी से 14 जनवरी तक राज्य के पर्वतीय जनपदों समेत मैदानी इलाकों में भी हल्की बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक आज 10 जनवरी को राज्यभर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, देहरादून सहित कई स्थानों पर आसमान में बादल छाए रहेंगे
वहीं मैदानी इलाकों में घने कोहरे और प्रचंड शीतलहर चलते आज कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी।
वहीं 11 जनवरी से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले के अनेक स्थानों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। देहरादून, रुद्रप्रयाग, टिहरी, बागेश्वर जिले में बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है।
वहीं 12 जनवरी को भी पर्वतीय जिलों में ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मैदानी इलाकों में भी कहीं कहीं हल्की बारिश देखी जा सकती है।
13 जनवरी को देहरादून के पर्वतीय इलाकों, उत्तरकाशी जिले में कहीं कहीं हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तीन दिनों तक पहाड़ से मैदान तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना है। वहीं, 24 घंटे के दौरान हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में शीतलहर के साथ ही घना कोहरा पड़ेगा।
15 जनवरी तक स्कूल बंद
प्रदेश में शीतलहर के बढ़ते प्रकोप के चलते मैदानी इलाकों में कक्षा एक से 12 वीं तक के सभी स्कूल 15 जनवरी तक बंद रहेंगे। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है।

तापमान की स्थिति
यदि हम देहरादून के तापमान की बात करें तो इन दिनों तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी है। नौ जनवरी की सुबह साढ़े दस बजे देहरादून का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 19 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रहने की संभावना है। 10 जनवरी को अधिकतम और न्यूनतम तापमान करीब एक डिग्री तक बढ़ेगा। इसके बाद 11 जनवरी को अधिकतम तापमान गिरकर 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की संभावना है।
इसके बाद 12 जनवरी से सर्दी अपना रूप दिखाना शुरू करेगी। इस दिन अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रहेगा। 13 जनवरी को अधिकतम 16 और न्यूनतम आठ, 14 जनवरी को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री रह सकता है। इसके बाद 15 जनवरी को अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री रह सकता है। 16 जनवरी को न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है और ये पांच डिग्री तक पहुंच सकता है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें