Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड: मानसून से पहले गड्ढामुक्त हों सड़कें, 24×7 अलर्ट मोड पर काम करें विभाग- मुख्य सचिव
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड: मानसून से पहले गड्ढामुक्त हों सड़कें, 24×7 अलर्ट मोड पर काम करें विभाग- मुख्य सचिव

उत्तराखंड में आगामी मानसून को लेकर सरकार अलर्ट मोड में है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सभी विभागों को 24x7 सतर्क रहकर कार्य करने, सड़कों को गड्ढामुक्त करने और आपदा प्रबंधन की तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
Mohan Chandra Joshi May 7, 2026
देहरादून में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक लेते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन।

मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक लेते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन।

ख़बर शेयर करें -

मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश


देहरादून, 07 मई 2026। आगामी मानसून सीजन को देखते हुए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में विभागों एवं जनपदों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से तैयारियां पूरी करने के निर्देश देते हुए कहा कि मानसून के दौरान आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि आगामी कुछ महीने अत्यंत संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण रहेंगे। चारधाम यात्रा संचालित होने के कारण सभी रेखीय विभागों को 24×7 अलर्ट मोड पर कार्य करना होगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को मानसून शुरू होने से पहले सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने तथा क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बिजली, पानी और जलनिकासी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश
बैठक में बिजली एवं पेयजल विभाग को विद्युत लाइनों, ट्रांसफार्मरों और पेयजल लाइनों की पूर्व मरम्मत एवं रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि मानसून के दौरान जलापूर्ति और बिजली व्यवस्था लंबे समय तक प्रभावित न हो।
मुख्य सचिव ने शहरी विकास विभाग, नगर निकायों और जिलाधिकारियों को नालों एवं नालियों की नियमित सफाई कराने के निर्देश देते हुए कहा कि जलभराव की स्थिति किसी भी दशा में उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। साथ ही नदी-नालों के प्राकृतिक प्रवाह में बाधा बनने वाले अतिक्रमणों और अवरोधों को हटाने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने गुणवत्ता से समझौता न करने पर विशेष जोर दिया।
नदी तटीय क्षेत्रों में चैनलाइजेशन पर रहेगा विशेष फोकस
मुख्य सचिव ने नदी तटीय क्षेत्रों की संवेदनशीलता को देखते हुए नदियों के चैनलाइजेशन पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने नदी मार्ग में जमा आरबीएम हटाने के निर्देश दिए, ताकि नदी का प्राकृतिक प्रवाह बाधित न हो और कटाव से आबादी एवं आधारभूत ढांचे को नुकसान न पहुंचे।
उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर सड़क खोलने के लिए जेसीबी मशीनों की अग्रिम तैनाती की जाए और बैली ब्रिज का पर्याप्त भंडारण रखा जाए। बाढ़ संभावित क्षेत्रों में नाव एवं बोट की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडारण रखने के निर्देश
मुख्य सचिव ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को गैस, राशन, खाद्यान्न, डीजल और पेट्रोल सहित आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने को कहा। उन्होंने आपदा की स्थिति में राहत सामग्री के त्वरित वितरण के लिए पहले से विस्तृत रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य विभाग को मानसून के दौरान संभावित संक्रामक और जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने, फॉगिंग अभियान चलाने और स्वास्थ्य सेवाओं को अलर्ट मोड में रखने को कहा गया। साथ ही हेली एम्बुलेंस सेवाओं को भी तैयार रखने के निर्देश दिए गए।
हाइड्रोमेट सेंसर और सेटेलाइट फोन की होगी नियमित टेस्टिंग
मुख्य सचिव ने हाइड्रोमेट सिस्टम, सेंसर और सेटेलाइट फोन की नियमित टेस्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मौसम संबंधी चेतावनियां और अलर्ट आमजन तक समय पर पहुंचना बेहद जरूरी है। इसके लिए सचेत एप और सेल ब्रॉडकास्ट तकनीक के अधिकाधिक उपयोग पर जोर दिया गया।
फेक वीडियो फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
बैठक में मुख्य सचिव ने आपदा संबंधी फर्जी और भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में आपदा प्रबंधन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए।
राज्य में सक्रिय हैं 525 हाइड्रोमेट सेंसर
बैठक में सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने जानकारी दी कि राज्य में वर्तमान में 525 हाइड्रोमेट सेंसर सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में फिलहाल तीन डॉप्लर वेदर रडार स्थापित हैं तथा तीन अतिरिक्त रडार लगाने की योजना प्रस्तावित है।
उन्होंने बताया कि पिथौरागढ़ में आरएसआरडब्ल्यू (रेडियो सांडे, रेडियो विंड) प्रणाली स्थापित किए जाने का प्रस्ताव है, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का अधिक सटीक और स्थानीय स्तर पर पूर्वानुमान प्राप्त हो सकेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: विरासत संरक्षण के साथ होगा सुनियोजित विकास, 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Anand Bardhan Char Dham Yatra Dehradun News Disaster Management Hydromet Sensor Monsoon Alert Monsoon Preparation PWD Uttarakhand Uttarakhand Monsoon Uttarakhand Weather

Related Stories

देहरादून की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी की बैठक Dehradun News: विरासत संरक्षण के साथ होगा सुनियोजित विकास, 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: विरासत संरक्षण के साथ होगा सुनियोजित विकास, 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित

Mohan Chandra Joshi September 19, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निर्माण श्रमिकों को डीबीटी सहायता राशि हस्तांतरित करते हुए Uttarakhand News: CM धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में भेजे 18.49 करोड़ रुपये
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: CM धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में भेजे 18.49 करोड़ रुपये

Mohan Chandra Joshi September 19, 2026
काशीपुर में युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं से संवाद करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: युवाओं को राज्य में ही शिक्षा-रोजगार के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर: CM धामी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Uttarakhand News: युवाओं को राज्य में ही शिक्षा-रोजगार के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर: CM धामी

Mohan Chandra Joshi September 19, 2026
देहरादून में मातृशक्ति सम्मान समारोह में महिलाओं को सम्मानित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध, लक्ष्य पर फोकस जरूरी: CM धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध, लक्ष्य पर फोकस जरूरी: CM धामी

Mohan Chandra Joshi September 19, 2026
टांडा रोड के एस बैंड के पास हादसे की जांच करती पुलिस Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत

Mohan Chandra Joshi September 18, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मियांवाला में जल सृष्टि पार्क का लोकार्पण करते हुए Dehradun News: CM धामी ने ₹8.64 करोड़ के जल सृष्टि पार्क का किया लोकार्पण, पुराने तालाब को मिला नया जीवन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: CM धामी ने ₹8.64 करोड़ के जल सृष्टि पार्क का किया लोकार्पण, पुराने तालाब को मिला नया जीवन

Mohan Chandra Joshi September 18, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी की बैठक Dehradun News: विरासत संरक्षण के साथ होगा सुनियोजित विकास, 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: विरासत संरक्षण के साथ होगा सुनियोजित विकास, 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निर्माण श्रमिकों को डीबीटी सहायता राशि हस्तांतरित करते हुए Uttarakhand News: CM धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में भेजे 18.49 करोड़ रुपये
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: CM धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में भेजे 18.49 करोड़ रुपये

  • काशीपुर में युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं से संवाद करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: युवाओं को राज्य में ही शिक्षा-रोजगार के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर: CM धामी
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    Uttarakhand News: युवाओं को राज्य में ही शिक्षा-रोजगार के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर: CM धामी

  • देहरादून में मातृशक्ति सम्मान समारोह में महिलाओं को सम्मानित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध, लक्ष्य पर फोकस जरूरी: CM धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध, लक्ष्य पर फोकस जरूरी: CM धामी

  • टांडा रोड के एस बैंड के पास हादसे की जांच करती पुलिस Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (467)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,534)
  • उधमसिंह नगर (1,335)
  • क्राइम (3,516)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (453)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (734)
  • देहरादून (11,267)
  • नैनीताल (6,542)
  • पर्यटन (218)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,201)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (525)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (649)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: विरासत संरक्षण के साथ होगा सुनियोजित विकास, 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित Dehradun News: विरासत संरक्षण के साथ होगा सुनियोजित विकास, 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित Uttarakhand News: CM धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में भेजे 18.49 करोड़ रुपये Uttarakhand News: CM धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में भेजे 18.49 करोड़ रुपये Uttarakhand News: युवाओं को राज्य में ही शिक्षा-रोजगार के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर: CM धामी Uttarakhand News: युवाओं को राज्य में ही शिक्षा-रोजगार के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर: CM धामी Uttarakhand News: महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध, लक्ष्य पर फोकस जरूरी: CM धामी Uttarakhand News: महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध, लक्ष्य पर फोकस जरूरी: CM धामी Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत