Uttarakhand Road Accident: गहरी खाई में गिरी कार , दो शिक्षकों की मौत..एक गंभीर
देवप्रयाग में मुल्यागांव-पलेठी मोटर मार्ग पर हुआ बड़ा हादसा
Tehri Garhwal News – उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है यहां ट्रेनिंग से वापस घर लौट रहे शिक्षकों की कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दो शिक्षकों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक शिक्षिका की हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसा देवप्रयाग में मुल्यागांव-पलेठी मोटर मार्ग पर हुआ। जानकारी के मुताबिक तीनों शिक्षक टिहरी जिले के हिंडोलाखाल में ट्रेनिग के लिए गए थे। जिसके बाद वह अपने घर श्रीनगर गढ़वाल लौट रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में हिंडोलाखाल थाना क्षेत्र में पलेठी में हनुमान चौक के पास ड्राइवर का कार से नियंत्रण खो गया और कार बेकाबू होकर सीधे खाई में गिर गई।
हिंडोलाखाल थाना के एसआई विक्रम शुक्ला ने बताया कि कार में चालक सहित तीन लोग सवार थे। जिसमें श्रीनगर निवासी अर्जुन सिंह रावत (45) पुत्र विजय सिंह रावत, अनिता नेगी (46 ) पत्नी संतोष नेगी की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों राजकीय इंटर कॉलेज पलेठी डोब्ल्यों में कार्यरत थे। जबकि दुर्घटना में अनिता ममगांई (54 ) पत्नी अविनाश ममगांई निवासी श्रीनगर गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। जिन्हें उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती किया गया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


