उत्तराखंड – भारी बारिश का रेड अलर्ट ,कल यहां स्कूलों में छुट्टी घोषित
12 सितंबर को जिले में बंद रहेंगे आंगनबाड़ी और कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल
Uttarakhand Weather Alert, Chamoli News- भारत मौसम विज्ञान केंद्र ने 12 सितंबर को उत्तराखंड राज्य के जनपदों में भारी से भारी बारिश को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए चमोली जिला प्रशासन ने सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में एक से 12वीं तक की कक्षाओं में अवकाश घोषित कर दिया है। आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि जिला स्तरीय अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं।

बृहस्पतिवार को चमोली जनपद में कहीं कहीं भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने को लेकर मौसम विभाग ने में बारिश की संभावना व्यक्त की है। मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने जनपद के सभी विद्यालयों में कक्षा 1 से लेकर 12 तक के सभी विद्यालयों में भारी बारिश को देखते हुए अवकाश घोषित किया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


