Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • uttarakhand: परमार्थ निकेतन ऋषिकेश पहुंचे मुख्यमंत्री , हिमालय दिवस कार्यक्रम में किया प्रतिभाग ,कही यह बात
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

uttarakhand: परमार्थ निकेतन ऋषिकेश पहुंचे मुख्यमंत्री , हिमालय दिवस कार्यक्रम में किया प्रतिभाग ,कही यह बात

Mohan Chandra Joshi September 9, 2022
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में हिमालय दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने श्री हरि मंदिर रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने हिमालय के संरक्षण हेतु शपथ दिलवाई एवं श्रीमद्भागवत गीता के ऊपर संक्षेप व सरल भाषा में लिखी गई पुस्तक का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालय के प्राकृतिक जल स्रोतों धारों, नालों के अध्ययन, संरक्षण और संवर्धन के लिए एक कमेटी के गठन किए जाने की बात कही, जो विभिन्न प्रयासों से हिमालय के प्राकृतिक जल स्रोतों को बचाने और संरक्षित करने का हर सम्भव प्रयास करेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिमालय के संरक्षण में हम सभी की भागीदारी जरूरी है। सरकार के दोनों दायित्व तय हैं, जहां एक ओर हिमालय के संरक्षण के प्रति गंभीर रहना है, तो दूसरी ओर विकास के प्रति भी उतना ही दायित्व निभाना है, ताकि हिमालय का पर्यावरण सुरक्षित रहे और यहाँ के निवासियों की आर्थिकी भी। समूचे हिमालय से जुड़े राज्यों के लिए यहाँ की अलग भौगोलिक और स्थानीय परिस्थिति के अनुकूल अलग विकास मॉडल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने नीति आयोग की बैठक में भी हिमालय के महत्वपूर्ण सरोकारों से जुड़े मुद्दों को साझा किया और इस संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव और प्रस्ताव साझा किए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा, सीएम धामी ने गदरपुर में अंतरराष्ट्रीय क्याकिंग–कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हिमालयी क्षेत्रों में सामाजिक विकास की आवश्यकता है, हमें इकॉलोजी एवं इकोनॉमी को साथ में रखते हुए कार्य करना होगा। हिमालय की जैव विविधता को संरक्षित करना है। जब हिमालय बचा रहेगा, तभी जीवन बचा रहेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हिमालय का किसी राज्य व देश के लिये ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिये महत्व है। हिमालय के संरक्षण का दायित्व, हम सभी का है। हिमालय के संरक्षण के लिये यहां की संस्कृति, नदियों व वनों का संरक्षण जरूरी है। विकास के साथ ही प्रकृति के साथ भी संतुलन बनाना होगा। प्रकृति के संरक्षण के लिये हिमालय का संरक्षण आवश्यक है। हिमालयी राज्यों को विकास के दृष्टिगत पारिस्थितिकी और आर्थिकी के समन्वय पर ध्यान देने की भी जरूरत है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण उत्तराखण्ड वासियों के स्वभाव में है, हरेला जैसे पर्व, प्रकृति से जुड़ने की हमारे पूर्वजों की दूरगामी सोच का परिणाम है। पर्यावरण में हो रहे बदलावों, ग्लोबल वार्मिंग के साथ ही जल, जंगल, जमीन से जुड़े विषयों पर समेकित चिंतन की जरूरत है। सामाजिक चेतना तथा समेकित सामूहिक प्रयासों से ही हम इस समस्या के समाधान में सहयोगी बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: मतदाता सूची पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम ने रवाना किए जागरूकता रथ

परमार्थ निकेतन के प्रमुख स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज ने हिमालय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पहाड़ी राज्य का प्रत्येक व्यक्ति हिमालय का प्रहरी है। हिमालय जैसे विराट भूभाग का संरक्षण ही असल मायनों में हमारे भविष्य का संरक्षण है। उन्होंने कहा गंगा, जलाशय, प्राकृतिक संसाधनों, ग्लेशियर का संरक्षण के साथ ही हिमालय का संरक्षण मुमकिन है। मां गंगा का अस्तित्व हिमालय एवं ग्लेशियर के अस्तित्व पर आधारित है, उन्होंने मुख्यमंत्री श्री धामी को एकल हनुमान सम्मान प्रदान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री धामी पर्यावरण के संरक्षण में हनुमान की तरह संकल्पित होकर अथक परिश्रम कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने कहा कि उत्तराखंड का वातावरण एवं पर्यावरण पूरे विश्व को अपनी ओर आकर्षित करता है। उन्होंने कहा यहां आने से नई ऊर्जा मिलती है। हिमालय के संरक्षण के साथ ही जीवनदायिनी मां गंगा का संरक्षण भी बेहद जरूरी है एवं पर्यावरण के संरक्षण में सभी की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने हर शुभ कार्य से पहले पौधारोपण एवं उत्तराखंड के साथ ही पूरे भारत को प्लास्टिक मुक्त किए जाने हेतु आग्रह किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: STF का फर्जी शस्त्र लाइसेंस नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा, अवैध हथियारों के साथ दो और आरोपी गिरफ्तार

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने ग्लोबल वार्मिंग, क्लाइमेट चेंज एवं बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रकृति पर्यावरण के साथ ही हिमालय ग्लेशियर का संरक्षण बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में वन विभाग जंगलों, प्राकृतिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के कार्य में जुटा हुआ है। उन्होंने कहा हम सभी एवं आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण और हिमालय के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु संकल्पबद्ध होना पड़ेगा ।

पद्मश्री डॉ अनिल जोशी ने हिमालय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिमालय के संरक्षण हेतु चर्चा विचार एवं मंथन यहां के निवासियों, एनजीओ, शोध संस्थानो द्वारा गंभीरता से किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा हिमालय के संरक्षण के साथ, वहां के मूल निवासियों का संरक्षण भी बेहद जरूरी है, जिसके लिए विकास और पर्यावरण में संतुलन बनाना होगा। उन्होंने कहा हमारा भविष्य तभी सुरक्षित है, जब हिमालय सुरक्षित होगा।

इस अवसर पर विधायक रेनू बिष्ट, विधायक भूपाल राम टम्टा, जिलाधिकारी पौड़ी विजय कुमार जोगदंडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी जसवंत सिंह चौहान, एकल भारत लोक शिक्षा परिषद से नीरज राय एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News uttarakhand: परमार्थ निकेतन ऋषिकेश पहुंचे मुख्यमंत्री उत्तराखंड से खबर कही यह बात देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड लेटेस्ट खबर उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी हिमालय दिवस कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Related Stories

डीएम डॉ. आशीष चौहान देहरादून में मानसून पूर्व आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए। मानसून से पहले देहरादून में आपदा तैयारियों की समीक्षा, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने विभागों को निरंतर सतर्क रहने के दिए सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मानसून से पहले देहरादून में आपदा तैयारियों की समीक्षा, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने विभागों को निरंतर सतर्क रहने के दिए सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi June 13, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऊधम सिंह नगर के गदरपुर में अंतरराष्ट्रीय क्याकिंग–कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का निरीक्षण करते हुए। उत्तराखण्ड में एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा, सीएम धामी ने गदरपुर में अंतरराष्ट्रीय क्याकिंग–कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • खेल

उत्तराखण्ड में एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा, सीएम धामी ने गदरपुर में अंतरराष्ट्रीय क्याकिंग–कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा

Mohan Chandra Joshi June 13, 2026
डीएम आशीष चौहान मतदाता सूची पुनरीक्षण में सहयोग की आह्कवान करते हुए। देहरादून: मतदाता सूची पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम ने रवाना किए जागरूकता रथ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: मतदाता सूची पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम ने रवाना किए जागरूकता रथ

Mohan Chandra Joshi June 13, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मसूरी रोड स्थित होटल में आयोजित संवादी कार्यक्रम में मंच से संबोधित करते हुए। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक विकास: उत्तराखण्ड बना प्रगति का मॉडल राज्य — सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक विकास: उत्तराखण्ड बना प्रगति का मॉडल राज्य — सीएम धामी

Mohan Chandra Joshi June 13, 2026
उत्तराखंड एसटीएफ की कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार। उत्तराखंड: STF का फर्जी शस्त्र लाइसेंस नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा, अवैध हथियारों के साथ दो और आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

उत्तराखंड: STF का फर्जी शस्त्र लाइसेंस नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा, अवैध हथियारों के साथ दो और आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi June 13, 2026
IMA परेड में कैडेट्स अंतिम पग पार करते हुए सैन्य अधिकारी बने। IMA पासिंग आउट परेड: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में 9 महिला समेत 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी, रचा ऐतिहासिक अध्याय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

IMA पासिंग आउट परेड: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में 9 महिला समेत 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी, रचा ऐतिहासिक अध्याय

Mohan Chandra Joshi June 13, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • डीएम डॉ. आशीष चौहान देहरादून में मानसून पूर्व आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए। मानसून से पहले देहरादून में आपदा तैयारियों की समीक्षा, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने विभागों को निरंतर सतर्क रहने के दिए सख्त निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    मानसून से पहले देहरादून में आपदा तैयारियों की समीक्षा, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने विभागों को निरंतर सतर्क रहने के दिए सख्त निर्देश

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऊधम सिंह नगर के गदरपुर में अंतरराष्ट्रीय क्याकिंग–कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का निरीक्षण करते हुए। उत्तराखण्ड में एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा, सीएम धामी ने गदरपुर में अंतरराष्ट्रीय क्याकिंग–कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • खेल

    उत्तराखण्ड में एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा, सीएम धामी ने गदरपुर में अंतरराष्ट्रीय क्याकिंग–कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा

  • डीएम आशीष चौहान मतदाता सूची पुनरीक्षण में सहयोग की आह्कवान करते हुए। देहरादून: मतदाता सूची पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम ने रवाना किए जागरूकता रथ
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: मतदाता सूची पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम ने रवाना किए जागरूकता रथ

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मसूरी रोड स्थित होटल में आयोजित संवादी कार्यक्रम में मंच से संबोधित करते हुए। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक विकास: उत्तराखण्ड बना प्रगति का मॉडल राज्य — सीएम धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राजनीति

    प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक विकास: उत्तराखण्ड बना प्रगति का मॉडल राज्य — सीएम धामी

  • उत्तराखंड एसटीएफ की कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार। उत्तराखंड: STF का फर्जी शस्त्र लाइसेंस नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा, अवैध हथियारों के साथ दो और आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    उत्तराखंड: STF का फर्जी शस्त्र लाइसेंस नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा, अवैध हथियारों के साथ दो और आरोपी गिरफ्तार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (438)
  • अल्मोड़ा (607)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (113)
  • उत्तराखंड (24,426)
  • उधमसिंह नगर (1,279)
  • क्राइम (3,390)
  • खेल (355)
  • चंपावत (949)
  • चमोली (432)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (295)
  • दुर्घटना (629)
  • देहरादून (10,690)
  • नैनीताल (6,297)
  • पर्यटन (206)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (307)
  • बागेश्वर (955)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,025)
  • यात्रा (394)
  • राजनीति (401)
  • राष्ट्रीय (1,121)
  • रुद्रप्रयाग (707)
  • रोजगार (490)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (606)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,340)
  • हरिद्वार (880)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
मानसून से पहले देहरादून में आपदा तैयारियों की समीक्षा, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने विभागों को निरंतर सतर्क रहने के दिए सख्त निर्देश मानसून से पहले देहरादून में आपदा तैयारियों की समीक्षा, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने विभागों को निरंतर सतर्क रहने के दिए सख्त निर्देश उत्तराखण्ड में एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा, सीएम धामी ने गदरपुर में अंतरराष्ट्रीय क्याकिंग–कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा उत्तराखण्ड में एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा, सीएम धामी ने गदरपुर में अंतरराष्ट्रीय क्याकिंग–कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा देहरादून: मतदाता सूची पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम ने रवाना किए जागरूकता रथ देहरादून: मतदाता सूची पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम ने रवाना किए जागरूकता रथ प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक विकास: उत्तराखण्ड बना प्रगति का मॉडल राज्य — सीएम धामी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक विकास: उत्तराखण्ड बना प्रगति का मॉडल राज्य — सीएम धामी उत्तराखंड: STF का फर्जी शस्त्र लाइसेंस नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा, अवैध हथियारों के साथ दो और आरोपी गिरफ्तार उत्तराखंड: STF का फर्जी शस्त्र लाइसेंस नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा, अवैध हथियारों के साथ दो और आरोपी गिरफ्तार