उत्तराखंड: दर्दनाक सड़क हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो; दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
बोलेरो हादसे में दो महिलाओं की मौत, पांच घायल;
SDRF और स्थानीय ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया
रिखाड़ी के समीप मुनार के पास बावे बैंड पर हुआ हादसा
बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। कपकोट तहसील क्षेत्र में रिखाड़ी के समीप मुनार के पास बावे बैंड पर शुक्रवार शाम एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को भराड़ी से खल्झूनी जा रही बोलेरो (UK-02 TA-3078) अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। घटना की सूचना क्षेत्र पंचायत सदस्य सूपी देवेंद्र सिंह ने प्रशासन को दी।
सूचना मिलते ही एसडीएम कपकोट, तहसीलदार, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कपकोट पहुंचाया गया। इस दौरान 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से घायलों को अस्पताल लाया गया। वाहन में कुल सात लोग सवार थे।
प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
हादसे में मृतकों के नाम
1- पानुली देवी उर्फ करुली देवी (60 वर्ष) पत्नी प्रताप राम, निवासी खल्झूनी गांव
2- सुपुली देवी (68 वर्ष) पत्नी नारायण राम, निवासी खल्झूनी गांव
हादसे में घायल
1-दीपक राम (31 वर्ष) पुत्र नैन राम
2-नीमा देवी (32 वर्ष) पत्नी दीप राम
3-प्रेमा देवी (45 वर्ष) पत्नी हरीश राम
4-जसौदा देवी (38 वर्ष) पत्नी रमी राम
5-कमल चौड़िया (38 वर्ष) पुत्र शेर सिंह
सभी घायल खल्झूनी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


