उत्तराखंड मौसम: अगले तीन घंटे ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में बारिश, गर्जन-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी
उत्तराखंड में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट।
बागेश्वर, चमोली, देहरादून समेत कई जिलों में 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं और बिजली गिरने की संभावना
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार शाम प्रदेश के सात पर्वतीय जिलों के लिए अगले तीन घंटों का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 21 जून को शाम 4:11 बजे से 7:11 बजे तक बागेश्वर, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिलों के कई क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री, मसूरी, ऋषिकेश, सोनप्रयाग, देवप्रयाग, श्रीनगर, देवाल, कपकोट, डीडीहाट, मुनस्यारी, चिरबासा, पुलम सुमड़ा, बड़कोट, कौसानी समेत आसपास के क्षेत्रों में मौसम का असर अधिक देखने को मिल सकता है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज गर्जन और बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में कहीं-कहीं गर्जन वाले बादल विकसित होने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने स्थानीय प्रशासन, चारधाम यात्रा मार्गों पर तैनात अधिकारियों तथा आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग ने विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों, ऊंचाई वाले स्थानों और खुले इलाकों में मौजूद लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है।
चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भी मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


