Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड- यहां युवक की मौत पर बवाल , पुलिस पर पथराव ,दो कोतवाल समेत कई पुलिसकर्मी घायल , video
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

उत्तराखंड- यहां युवक की मौत पर बवाल , पुलिस पर पथराव ,दो कोतवाल समेत कई पुलिसकर्मी घायल , video

Mohan Chandra Joshi June 13, 2023
ख़बर शेयर करें -

डीएम और एसएसपी ने संभाला मोर्चा , इलाके में में धारा 144 लागू , भारी पुलिस बल तैनात

Haridwar News: हादसे में युवक की मौत के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि ग्रामीणों ने पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी। इसमें दो इंस्पेक्टर, एक दरोगा समेत पांच लोग घायल हो गए। उपद्रवियों ने एक बाइक को भी आग के हवाले कर दिया। बवाल बढ़ने पर पुलिस ने पहले तो आंसू गैस के गोले छोड़े, लेकिन हालात नियंत्रण में न आने पर लाठीचार्ज किया। देर शाम गांव की 10 किलोमीटर की परिधि में धारा 144 लागू कर दी गई। देर रात जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने पथराव करने वाले करीब 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।

प्राप्त समाचार के मुताबिक रविवार रात रुड़की के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित बेलड़ा गांव निवासी पंकज (35) बाइक से अपने गांव लौट रहा था। रात 11 बजे के करीब वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। सोमवार को युवक के परिजन और ग्रामीणों ने कुछ लोगों पर सरिये से हमला करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली घेर ली। दोपहर बाद लोगों ने पुलिस से धक्कामुक्की और हाथापाई भी की। पुलिस ने लाठियां फटकारकर किसी तरह लोगों को वहां से खदेड़ा तो लोग बेलड़ा गांव पहुंच गए।

हाईवे जाम करने की आशंका के चलते भारी पुलिस बल भी वहां पहुंच गया। यहां ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें दो इंस्पेक्टर, एक दरोगा घायल हो गए। घायल पुलिस अधिकारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का दावा है कि रात आठ बजे तक बवाल शांत कर लिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  Bageshwar: झिरौली मैग्नेसाइट उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, जिलाधिकारी ने खदान व फैक्ट्री का किया निरीक्षण

रुड़की के बेलड़ा गांव के लोगों ने युवक की हत्या का आरोप लगाकर सोमवार सुबह कोतवाली का घेराव किया। वहां से हटे तो नगर निगम चौक में हंगामा किया। वहां से फिर गांव पहुंचे और गांव में आए पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। इसके बाद गांव में देर शाम तक बवाल चलता रहा। गांव में तनाव के कारण बड़ी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा।

सुबह करीब आठ बजे युवक के परिजन और ग्रामीण सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे। उन्होंने गांव के ही कुछ लोगों पर लोहे के सरियों से हमला कर हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंकज रात को जब गांव के पास पहुंचा तो डीजे बज रहा था। पंकज ने डीजे की आवाज कम करने की बात कही तो उक्त लोगों ने हमला किया था। पुलिस ने परिजनों को बताया कि जांच में हादसे की बात सामने आई है। इससे परिजन नाराज हो गए और उन्होंने कोतवाली को घेर लिया।

परिजनों और ग्रामीणों का कहना था कि था कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे। उसके मुंह, छाती और सिर पर काफी गहरे निशान थे। इसके अलावा एक पैर में फ्रेक्चर भी थी। परिजनों का कहना था कि उसकी पीट-पीटकर हत्या की गई है।

बवाल की आशंका को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने पीएसी और आसपास के थानों से पुलिस बल बुला लिया। साथी पुलिस अधिकारी आठ बजे से लेकर शाम चार बजे तक परिजनों को समझाने की कोशिश करते रहे लेकिन परिजन और ग्रामीण कोतवाली में ही डटे रहे। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि शव को कोतवाली लाने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने विकास परियोजनाओं को दी रफ्तार, ₹4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

इस पर एसपी देहात एसके सिंह, एएसपी निहारिका तोमर और सीओ पल्लवी त्यागी भारी फोर्स के साथ तैनात हो गए। इसके बाद ग्रामीण वहां से चले गए।पुलिस ने सिविल अस्पताल से शव को दूसरे रास्ते से गांव भेजा। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण भी गांव पहुंच गए। यहां हाईवे जाम करने की आशंका को देखते हुए एसपी देहात फोर्स के साथ गांव पहुंचे। शाम छह बजे परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। हमले में मंगलौर कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल एवं भगवानपुर प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण गंभीर रूप से घायल हो गए। दरोगा बारु सिंह चौहान को भी हल्की चोटें आई हैं।

गांव में तनाव को देखते हुए सात थानों और कोतवाली का पुलिस बल तैनात किया गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस अधिकारी गांव में डेरा डालकर ग्रामीणों को समझाने में जुटे रहे। वहीं, परिजन हत्या का केस दर्ज करने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार करने की जिद पर अड़े रहे।

वहीं एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने कहा युवक की मौत के मामले में पूरी जांच कराई गई है। इसमें हादसे में मौत होना निकला है। जिन्होंने माहौल खराब किया है, उन्हें चिह्नित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने मामला बढ़ता देख सिविल लाइंस कोतवाली का एक गेट पूरी तरह से बंद कर दिया। एक गेट को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया ताकि ग्रामीणों की भीड़ वापस कोतवाली में घुस पाए।देर शाम बेलड़ा में पथराव करने के बाद पुलिस ने भीड़ को शांत करने के लिए आंसू गैसे गोले छोड़े, लेकिन भीड़ फिर भी शांत नहीं हुई और पुलिस पर पथराव करती रही। करीब पंद्रह मिनट तक पथराव होता रहा। इस पर पुलिस के सब्र का बांध टूट गया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज होता देख भीड़ घरों में घुसने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: वन्यजीव पर्यटन से स्थानीय आर्थिकी बढ़ाने पर जोर, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को सीएम धामी के सख्त निर्देश

ग्रामीणों के मुताबिक, पुलिस भी घर में घुसकर लाठी बरसाती रही। पुलिसका एक्शन देख पथराव करने वाले महिला व पुरुष अपना-अपना घर छोड़कर फरार हो गए। वहीं, इस बीच एसएसपी अजय सिंह, जेएम अभिनव शाह भी गांव पहुंचे और हालात की जानकारी ली। साथ ही कुछ ग्रामीणों से वार्ता की और शांति बनाए रखने की अपील की।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया परिजन व ग्रामीण की युवक की हत्या करने की बात कह रहे थे। पुलिस ने जांच की तो ऐसा कुछ नहीं निकला। पुलिस सुबह से लेकर संयम बरतकर समझाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन शाम को गांव पहुंचने पर कुछ अराजक तत्वों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने मुश्किल से मामला शांत कराया है। जांच में सामने आया है कि कुछ बाहरी लोग वाहनों से गांव आए थे, जिन्होंने माहौल खराब किया है। उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। साथ ही माहौल को देखते हुए गांव के 10 किलोमीटर की परिधि में धारा 144 लागू कर दी गई है। अब किसी ने माहौल खराब किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand News Today Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarakhand police video उत्तराखंड से खबर उत्तराखंड- यहां युवक की मौत पर बवाल देवभूमि उत्तराखंड दो कोतवाल समेत कई पुलिसकर्मी घायल पुलिस पर पथराव

Related Stories

बागेश्वर में झिरौली मैग्नेसाइट खदान और फैक्ट्री का निरीक्षण करतीं जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे Bageshwar: झिरौली मैग्नेसाइट उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, जिलाधिकारी ने खदान व फैक्ट्री का किया निरीक्षण
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

Bageshwar: झिरौली मैग्नेसाइट उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, जिलाधिकारी ने खदान व फैक्ट्री का किया निरीक्षण

Mohan Chandra Joshi July 24, 2026
उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग की जनसुनवाई में अध्यक्ष मुकेश कुमार शिकायतों की सुनवाई करते हुए Dehradun: उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग की जनसुनवाई में 47 मामले, 27 का मौके पर निस्तारण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग की जनसुनवाई में 47 मामले, 27 का मौके पर निस्तारण

Mohan Chandra Joshi July 24, 2026
अभिनेता अमन वर्मा उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी के.एस. चौहान से मुलाकात करते हुए Dehradun: अभिनेता अमन वर्मा ने सराहा उत्तराखंड का फिल्म फ्रेंडली माहौल, बोले- जल्द शूटिंग पर करेंगे विचार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मनोरंजन

Dehradun: अभिनेता अमन वर्मा ने सराहा उत्तराखंड का फिल्म फ्रेंडली माहौल, बोले- जल्द शूटिंग पर करेंगे विचार

Mohan Chandra Joshi July 24, 2026
विजिलेंस कार्रवाई के दौरान रिश्वत प्रकरण में गिरफ्तार उरेडा के परियोजना अधिकारी। Uttarakhand News: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते उरेडा अधिकारी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • बागेश्वर

Uttarakhand News: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते उरेडा अधिकारी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi July 24, 2026
देहरादून में राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: वन्यजीव पर्यटन से स्थानीय आर्थिकी बढ़ाने पर जोर, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को सीएम धामी के सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: वन्यजीव पर्यटन से स्थानीय आर्थिकी बढ़ाने पर जोर, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को सीएम धामी के सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 24, 2026
उत्तराखंड में अगले तीन घंटे के लिए मौसम विभाग द्वारा जारी येलो अलर्ट। Uttarakhand Weather Alert: अगले तीन घंटे के लिए तात्कालिक येलो अलर्ट, तेज बारिश, बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Alert: अगले तीन घंटे के लिए तात्कालिक येलो अलर्ट, तेज बारिश, बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी

Mohan Chandra Joshi July 24, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • बागेश्वर में झिरौली मैग्नेसाइट खदान और फैक्ट्री का निरीक्षण करतीं जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे Bageshwar: झिरौली मैग्नेसाइट उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, जिलाधिकारी ने खदान व फैक्ट्री का किया निरीक्षण
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर

    Bageshwar: झिरौली मैग्नेसाइट उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, जिलाधिकारी ने खदान व फैक्ट्री का किया निरीक्षण

  • उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग की जनसुनवाई में अध्यक्ष मुकेश कुमार शिकायतों की सुनवाई करते हुए Dehradun: उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग की जनसुनवाई में 47 मामले, 27 का मौके पर निस्तारण
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग की जनसुनवाई में 47 मामले, 27 का मौके पर निस्तारण

  • अभिनेता अमन वर्मा उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी के.एस. चौहान से मुलाकात करते हुए Dehradun: अभिनेता अमन वर्मा ने सराहा उत्तराखंड का फिल्म फ्रेंडली माहौल, बोले- जल्द शूटिंग पर करेंगे विचार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मनोरंजन

    Dehradun: अभिनेता अमन वर्मा ने सराहा उत्तराखंड का फिल्म फ्रेंडली माहौल, बोले- जल्द शूटिंग पर करेंगे विचार

  • विजिलेंस कार्रवाई के दौरान रिश्वत प्रकरण में गिरफ्तार उरेडा के परियोजना अधिकारी। Uttarakhand News: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते उरेडा अधिकारी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • बागेश्वर

    Uttarakhand News: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते उरेडा अधिकारी गिरफ्तार

  • देहरादून में राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: वन्यजीव पर्यटन से स्थानीय आर्थिकी बढ़ाने पर जोर, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को सीएम धामी के सख्त निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: वन्यजीव पर्यटन से स्थानीय आर्थिकी बढ़ाने पर जोर, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को सीएम धामी के सख्त निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (454)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (118)
  • उत्तराखंड (24,890)
  • उधमसिंह नगर (1,302)
  • क्राइम (3,449)
  • खेल (357)
  • चंपावत (970)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (678)
  • देहरादून (10,932)
  • नैनीताल (6,408)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (965)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,097)
  • यात्रा (409)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,141)
  • रुद्रप्रयाग (712)
  • रोजगार (508)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (621)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,361)
  • हरिद्वार (904)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Bageshwar: झिरौली मैग्नेसाइट उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, जिलाधिकारी ने खदान व फैक्ट्री का किया निरीक्षण Bageshwar: झिरौली मैग्नेसाइट उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, जिलाधिकारी ने खदान व फैक्ट्री का किया निरीक्षण Dehradun: उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग की जनसुनवाई में 47 मामले, 27 का मौके पर निस्तारण Dehradun: उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग की जनसुनवाई में 47 मामले, 27 का मौके पर निस्तारण Dehradun: अभिनेता अमन वर्मा ने सराहा उत्तराखंड का फिल्म फ्रेंडली माहौल, बोले- जल्द शूटिंग पर करेंगे विचार Dehradun: अभिनेता अमन वर्मा ने सराहा उत्तराखंड का फिल्म फ्रेंडली माहौल, बोले- जल्द शूटिंग पर करेंगे विचार Uttarakhand News: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते उरेडा अधिकारी गिरफ्तार Uttarakhand News: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते उरेडा अधिकारी गिरफ्तार Uttarakhand: वन्यजीव पर्यटन से स्थानीय आर्थिकी बढ़ाने पर जोर, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को सीएम धामी के सख्त निर्देश Uttarakhand: वन्यजीव पर्यटन से स्थानीय आर्थिकी बढ़ाने पर जोर, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को सीएम धामी के सख्त निर्देश